Sunday, September 8

बिजनौर: गोविंद हत्याकांड में टीवी कलाकार समेत दो गिरफ्तार

Pinterest LinkedIn Tumblr +

बिजनौर 04 दिसंबर। बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव कुआखेड़ा खदरी में रविवार दोपहर मेड़ पर खड़े विवादित पेड़ काटने को लेकर हुई गोलीबारी में पुलिस ने टीवी कलाकार और उसके एक नौकर को गिरफ्तार कर लिया है। फरार दो आरोपितों की तलाश की जा रही है।
सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद कड़ी सुरक्षा में शव गांव पहुंच गया है। दोपहर को अंतिम संस्कार किया जाएगा। गांव में भारी फोर्स तैनात है। फरार दो आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

बढ़ापुर थाना क्षेत्र क्षेत्र के गांव कुआंखेड़ा खदरी निवासी भूपेंद्र सिंह पुत्र प्रीतम सिंह का गांव से सटा शेरगढ़ नाम से फॉर्म हाउस है। फॉर्म हाउस के पास ही गुरदीप सिंह की कृषि भूमि हैं। भूमि की मेड़ पर खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ को लेकर दोनों में विवाद चल रहा है।
रविवार को विवाद के दौरान भूपेंद्र ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली बरसा दी थी। गोली लगने से गुरदीप सिंह के 22 वर्षीय बेटे गोविंद सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गुरदीप सिंह, उसकी पत्नी मीराबाई व बेटा अमरीक उर्फ बूटा सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
सूचना पर डीआइजी मुनीराज जी ने घटनास्थल का दौरा कर घायलों का हाल-चाल जाना था। देर रात गुरदीप के भाई जीत की तहरीर पर भूपेंद्र, उसके नौकर ज्ञान सिंह, जीवन सिंह व गुरजर सिंह के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। पुलिस ने देर रात ज्ञान सिंह को भी गिरफ्तार कर कर लिया है। सोमवार को गिरफ्तार आरोपित भूपेंद्र सिंह और ज्ञान सिंह को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Share.

About Author

Leave A Reply