मेरठ 05 अप्रैल (प्र)। भाजपा कैंट विधानसभा की ओर से संगठन के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी के स्वागत में शुक्रवार को रजबन स्थित अतिथि बैंकट हाल में शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, करुणेश नंदन गर्ग, परमात्मा शरण कंसल सरीखे तमाम वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सतीश शर्मा ने की। कार्यक्रम में सभी छह मंडल अध्यक्षों की ओर से एक बड़ी माला से महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी और कैंट विधायक अमित अग्रवाल का स्वागत किया गया।
कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि पार्टी में एक लम्बे समय तक कार्य करते हुए जो स्थान विवेक रस्तोगी ने बनाया है। वह अनुकरणीय है। भाजपा में ऐसा संगठन है जिसमें छोटे से छोटे कार्यकर्ता को महानगर, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक का अध्यक्ष बनने का अवसर मिलता है। यह पार्टी किसी एक परिवार की बपोती नहीं है। यहां छोटे से छोटे कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री बनने का स्वप्न देख सकता है। विवेक रस्तोगी बूथ, वार्ड, मंडल से निकलकर अनेक वर्ष तक महानगर में पदाधिकारी रहे और आज संगठन के महानगर अध्यक्ष बने हैं। अमित अग्रवाल ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का भी धन्यवाद दिया और कहा कि उन्होंने मेरठ में एक सच्चे कर्मठ कार्यकर्ता का चयन किया है। संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन ने किया।
इस अवसर पर एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संजीव सिक्का, चरण सिंह लिसाड़ी, अजय गुप्ता, परमात्मा शरण कंसल, जयकरण गुप्ता, कैंट बोर्ड के निवर्तमान उपाध्यक्ष व भाजपा की पंजाबी नेत्री बीना वाधवा, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल, छावनी मंडल अध्यक्ष गौरव हुरिया, पटेल नगर मंडल अध्यक्ष अनुराग विश्नोई, गंगानगर मंडल अध्यक्ष विजय सोनकर, मुल्ताननगर मंडल अध्यक्ष भोपाल प्रजापति, कंकरखेड़ा मंडल अध्यक्ष अशोक सबलोक, पल्लवपुरम मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, सुनील वाधवा, डॉली गुप्ता, मणिका शर्मा, सोनल शर्मा, आशा चौधरी, सुनीता प्रजापति आदि उपस्थिति रहे।
वहीं भाजपा के नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने शुक्रवार को क्षेत्रीय कार्यालय पर संगठन की पहली बैठक की। इसमें आगामी अभियानों की रूपरेखा तय की गई।
विवेक रस्तोगी ने बताया कि पार्टी के स्थापना दिवस छह अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर बैठक होगी। इसमें सरकार की उपलब्धियां बताई जाएंगी। उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण के तहत 6 से 9 अप्रैल तक प्रत्येक ग्राम स्तर पर घर-घर संपर्क’ अभियान संचालित किया जाएगा। विधानसभा स्तर पर विकास गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से बाइक रैली निकाली जाएगी।
महानगर अध्यक्ष ने बताया कि 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर हर बूथ स्तर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित होंगे। बैठक की अध्यक्षता महानगर उपाध्यक्ष डॉ. वकुल रस्तोगी ने की।