Monday, September 16

भाजपा नेता विनीत शारदा ने कई बाजारों में पार्टी की ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण कराई

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 06 सितंबर (वि)। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता पर्व अभियान 2024 की शुरुआत मेरठ शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट और आबूलेन बाजार में दुकान दुकान जाकर ऑनलाइन सदस्यता कराई, विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा भारतीय जनता पार्टी विश्व की आज सबसे बड़ी पार्टी है चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का रिकॉर्ड अगर किसी पार्टी ने तोड़ा है तो वह भारतीय जनता पार्टी है और अपना ही पिछला रिकॉर्ड इस बार भारतीय जनता पार्टी तोड़ेगी, भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ पूरे उत्तर प्रदेश में 10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य पार्टी ने हमें दिया है 10 लाख से ज्यादा सदस्य हम सदस्य इस बार बनाएंगे, आज के सदस्यता अभियान में विनीत शारदा जी के साथ शास्त्री नगर मंडल अध्यक्ष ललित मोरल,महामंत्री तपन गोयल, अभियान संयोजक राजेंद्र अग्रवाल, अभिनव अरोड़ा,वरिष्ठ नेता भाजपा आलोक सिसोदिया, मनीष जैन,हर्ष ग्रोवर, नीलम राजपूत, सेंट्रल मार्केट के पूर्व अध्यक्ष किशोर वाधवा,पूर्व महामंत्री महिपाल चौधरी,भारत भूषण,पुनीत रस्तोगी,आशीष गोयल आदि,
आबूलेन व्यापार संघ अध्यक्ष संजय महेश्वरी, महामंत्री संजय अग्रवाल, बरतन वाले, छावनी मंडल भाजपा अध्यक्ष विशाल कनौजिया,आलोक रस्तोगी, आदि लोगों ने सदस्य बनाएं, लोगों ने भी बड़े जोर सौर से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की,

वहीं भाजपा वरिष्ठ नेता विनीत अग्रवाल शारदा जी के सुशांत सिटी निवास पर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री, मेरठ के प्रभारी धर्मपाल सिंह पहुंचे विनीत शारदा ने अपने परिवार के साथ एवं महापौर हरिकत अहलूवालिया एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, भाजपा क्षेत्र प्रभारी अभय सिंह सभी ने मंत्री जी को फूलों का बुक्का देकर सोल उठाकर भगवान श्री राम जी की प्रतीक चिन्ह देकर उनका स्वागत किया।

Share.

About Author

Leave A Reply