Sunday, February 15

मेरठ में ईद की नमाज के बाद दो पक्षों में झड़प, कई राउंड फायरिंग; आधा दर्जन से अधिक घायल

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ. उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सुबह ईद की नमाज के बाद दो मुस्लिम पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। दोनों पक्षों में कई राउंड फायरिंग भी हुई है। झड़प में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। यह घटना कस्बा सिवालखास की है।

वहीं जिले में इस घटना के अलावा ईद की नमाज को लेकर ईदगाह पर जाने के लिए नमाजियों के साथ पुलिस की कई स्थानों पर झपड़ हुई। जगह भर जाने पर पुलिस ने ईदगाह के सभी रास्तों पर दंगा नियंत्रण वाहन लगाकर बंद कर दिए थे। गलियों के रास्ते से ईदगाह पर जाने वाले लोगों को रोकने पर पुलिस के साथ कई बार झड़प हुई। भारी पुलिस बल की मौजूदगी होने पर सभी शांत हो गए। नमाज अदा होने पर सभी गाड़ियों को रास्ते से हटा दिया गया।

Share.

About Author

Leave A Reply