Monday, January 26

सीएम योगी बोले-31 मई तक हर हाल में तैयार हो खेल विश्वविद्यालय

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 22 जनवरी (प्र)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज दोपहर मेरठ के सलावा स्थित प्रदेश के पहले मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि 31 मई 2026 तक हर हाल में विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र शुरू किया जाए। कहा कि कई ओलंपियन मेरठ से हैं। जो अकादमी खेल के क्षेत्र में अच्छा योगदान देंगे। संचालन में प्रदेश सरकार सहयोग करेगी। पश्चिम उत्तर प्रदेश खेल क्षेत्र में प्रदेश का नेतृत्व करेगा। वैसे भी मेरठ ने स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया है।

सीएम ने कहा कि खेल विश्वविद्यालय में पाठ्यक्रम ऐसा हो जो कामनवेल्थ गेम्स और ओलिंपिक के लिए खिलाड़ियों का मार्ग प्रशस्त करे। प्रवेश से पहले फैकल्टी तैनात हो। जिनकी तैनाती यहां हो सिर्फ यहीं के होकर रहें। पार्ट टाइम से काम नहीं चलेगा। विश्वविद्यालय का नया लोगो आया है। झंडा भी तैयार है।

देश में नई खेल संस्कृति ने जन्म लिया है। सांसद खेल प्रतियोगिता ने नई खेल संस्कृति बनाई है। जनपद स्तर पर स्टेडियम का निर्माण हो रहा है। ब्लाक स्तर पर मिनी स्टेडियम बन रहे हैं। विकसित भारत के लिए खेल के पाठ्यक्रम भी रहेंगे। कहा कि एक जिला, एक उत्पाद प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका लक्ष्य हर जिले के एक खास उत्पाद को बढ़ावा देकर स्थानीय हस्तशिल्पियों और उद्यमियों को सशक्त बनाना, रोजगार पैदा करना और वैश्विक पहचान दिलाना है।

मेरठ से प्रदेश सरकार ने खेल उत्पाद लिया है। खेल विश्वविद्यालय का निर्माण पहले 90 एकड़ में प्रस्तावित था, जिसे बढ़ाकर अब 100 एकड़ कर दिया गया है। पहले फेज में 230 करोड़ और दूसरे फेज में करीब 200 करोड़ रुपये के कार्य 31 मई तक पूरे किए जाएंगे। अगस्त 2025 में पाठ्यक्रम प्रारंभ हो चुका है। नए सत्र विश्वविद्यालय परिसर से संचालित होगा।

यहां 12 रूटीन के खेल पाठ्यक्रम पढ़ाएं जाएंगे। केंद्र और राज्य सरकार खेल को प्रोत्साहन दे रही है। अच्छी फैकल्टी तैनात हो। अनुभवी पुराने खिलाड़ी को कोच के रूप तैनाती दी जाएगी।

Share.

About Author

Leave A Reply