मेरठ, 16 मार्च (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आदेश पर कांशीराम जयंती पर गत दिवस पूरे प्रदेश में चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा चिकित्सा शिविर लगाए गए। मेरठ में भी निःशुल्क त्वचा रोग चिकित्सा शिविर लगाया गया जिसमें विशेषज्ञों ने त्वचा रोगियों को निःशुल्क दवा भी दी। कचहरी के प्रवेश द्वार के सामने हनुमान मंदिर के पीछे स्थित मेरठ कालेज कांप्लेक्स में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष डा. दिनेश मोहन शर्मा और डा. इरशाद अहमद सैफी प्रभारी मेरठ ने किया। इस दौरान कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। शिविर में वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ डा. आर पी सिंह (जिलाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ) राजीव कुमार सिंह और डा. विवेक जैन (वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ) ने त्वचा रोगियों की जांच की और उन्हें निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। दावा किया गया कि शिविर में 300 से ज्यादा लोगों की जांच की गई। कार्यक्रम में जाहिद अंसारी, हरिकिशन वर्मा, अनिल अरोड़ा, यासर सैफी, रीना शर्मा, अनिल प्रेमी, पीयूष रस्तोगी, पायल गुप्ता, पंकज चौधरी, सोनू प्रजापति आदि मौजूद रहे।
न्याय के लिए संघर्ष किया : बाउंड्री रोड स्थित रालोद कार्यालय में कांशीराम की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। बागपत के सांसद डा. राजकुमार सांगवान ने कहा कि सामाजिक न्याय के लिए कांशीराम का संघर्ष हमेशा याद किया जाएगा। जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज, सतेंद्र तोमर, प्रताप लोइया और अभिषेक चौधरी आदि मौजूद रहे।

कांशीराम ने किया वंचितों के लिए आजीवन संघर्ष
मेरठ। समाजवादी पार्टी द्वारा कांशीराम की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। जेल रोड स्थित कार्यालय में विधायक शाहिद मंजूर ने कहा कि कांशीराम का जीवन हमें सिखाता है कि जब वंचित वर्ग एक जुट होते हैं समाज में परिवर्तन आता है। कांशीराम अंतिम समय तक वंचितों के हितों के लिए संघर्षशील रहे। उन्होंने कहा सपा पीडीए के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के हितों के प्रति संकल्पित है। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी ने की। महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, शशिकांत गौतम, योगेंद्र जाटव, विजयपाल कश्यप, ओमप्रकाश खटिक मौजूद रहे।
