Tuesday, April 14

सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों को निगम की दुकानें देने को कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 14 अप्रैल (प्र)। सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों को नगर निगम द्वारा दुकानें देने और हाउस टैक्स की बढ़ोत्तरी वापस लेने की मांग को लेकर नगर निगम की बोर्ड बैठक में महापौर हरिकांत अहलुवालिया व नगरायुक्त सौरभ गंगवार का घेराव करने जा रहे महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के गेट पर रोक दिया। कांग्रेसियों ने यहां प्रदर्शन करके विरोध जताया। पुलिस से कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा की नोकझोंक हुई, लेकिन पुलिस ने कांग्रेसियों ने नेता जी सुभाष चन्द्र बोस सभागार तक जाने नहीं दिया। इसी बीच महापौर की गाड़ी को वहां से कड़ी सुरक्षा के बीच से निकलवाया गया। भारी हंगामे बीच एडीएम सिटी मौके पर पहुंचे। कांग्रेसियों ने एडीएम सिटी को ज्ञापन दिया। दरअसल, कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने सेंट्रल मार्केट के विस्थापित दुकानदारों को नगर निगम के नए कार्यालय परिसर की दुकानों में दुकान देने की मांग करने और हाउस टैक्स की बढ़ौत्तरी को वापस लेने व
नामांतरण के नए शासनादेश को लागू करने की मांग को लेकर नगर निगम की बोर्ड बैठक में महापौर व नगरायुक्त का घेराव करने क ऐलान किया था।

यह बैठक चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चन्द्र बोस प्रेक्षागृह में आयोजित की गई थी। सुबह कांग्रेसी कार्यकर्ता महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा के नेतृत्व में विश्वविद्यालय पहुंचे। पुलिस ने उन्हें गेट पर रोक दिया। इस पर कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की अंदर घुसने को लेकर रंजन शर्मा की पुलिस से नोकझोंक हुई। बाद में एडीएम सिटी मौके पर पहुंचे और उनका ज्ञापन दिया। उन्होंने उनका ज्ञापन महापौर व नगरायुक्त को पहुंचाने का भरोसा दिया। नगरायुक्त को भेजे गए ज्ञापन में मांग की गई कि सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों को नए नगर निगम भवन में दुकान आवंटन कर मेयर द्वारा की गई घोषणा को आज की बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से पारित किया जाए। आउटसोसिंग सफाई कर्मचारियों की तत्काल नियुक्ति व मानदेय में वृद्धि की जाए। जीआईएस सर्वे के आधार पर गृहकर में की गई भारी बढ़ोतरी वापस ली जाए और 10ः वृद्धि के अनुसार संशोधित बिल जारी किए जाए। नाम परिवर्तन संबंधी शासनादेश (9 मई 2025) को मेरठ में तत्काल लागू किया जाए। वन टाइम सेटलमेंट योजना लागू कर जनता को राहत दी जाए।

प्रदर्शनकारियों में पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा, सलीम खान, धूम सिंह गुर्जर, अभिमन्यु त्यागी, आदित्य शर्मा, बबली देवी, रीना शर्मा, समसुद्दीन चौधरी, संजय कटारिया, अनिल अरोड़ा, विनोद सोनकर, अनिल प्रेमी, सचिन शर्मा, सलीमुद्दीन शाह, कमल जायसवाल, शोएब साबरी, प्रवीण जैन, केडी शर्मा, कपिल पाल, सुशील सैनी, पीयूष रस्तोगी, मतीन अंसारी, राजकुमार शर्मा, नरेश नेगी, तरुण ठाकुर, शोएब साबरी, राजकुमार शर्मा, नरेश नेगी विष्णु पंडित, संदीप होंडा, सचिन सूद, अभिषेक शर्मा, ठाकुर सुरेंद्र सिंह, सुशांत शर्मा, कपिल शर्मा रहे।

Share.

About Author

Leave A Reply