Saturday, July 27

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पर लगे मुकदमे वापस लेने की मांग

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 09 अक्टूबर (प्र)। हर जोर जुल्म कि टक्कर पर संघर्ष हमारा नारा है के साथ जिलाध्यक्ष अवनीश काजला व महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर राजनीतिक प्रतिद्वंता के तहत उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष से मुकदमा वापस लेने कि मांग की ।
प्रदर्शन से पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने मान्यवर कांशीराम जी के परिनिर्माण दिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
2015 में गणेश प्रतिमा विसर्जन की मांग कर रहे स्वामी अविमुतेश्वरनन्द पर हुए बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज के विरोध में 5 अक्टूबर 2015 को निकल गई अन्याय प्रतिकार यात्रा ष्में नामजद 82 लोगों में से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मान्य प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को छोड़कर शेष 81 लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमे मे सभी को बरी कर दिया गया जिसका संदर्भ लेते हुए अपर सत्र न्यायाधीश वाराणसी एमपी एमएलए कोर्ट ने उन 81 लोगों को बरी कर दिया गया।

इससे स्पष्ट है कि सनातन का नाम लेने वाली प्रदेश की भाजपा सरकार ने सनातन के प्रति श्रम दृष्टि रखती है, न ही कानून के समक्ष समता पर आधारित विधि के शासन में ही उसका विश्वास है, उसके लिये सनातन शब्द किसी आस्था व विश्वास का प्रतीक नहीं है बल्कि राजनीतिक प्रतिशोध का हथियार मात्रा है। जिला अध्यक्ष अवनीश काजला ने इस पूरे घटना क्रम को राजनीति से प्रेरित बताया। सभी कांग्रेस जन इसका विरोध करते है। पुष्पांजलि व प्रदर्शन में प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर,महेंद्र शर्मा,धूम सिंह गुर्जर, सलीम खान,बबीता गुर्जर, डॉक्टर अशोक आर्य,हरिकिशन प्रजापति,रविंद्र सिंह, संजय कटारिया, अरुण त्यागी,संजीव शर्मा,अनिल प्रेमी, माया प्रकाश, योगी जाटव, ओमकार शर्मा,अनिल प्रमुख,नईम राणा,बबली देवी, राहिला बेगम, प्रवीना, रीना शर्मा, सुनीता मंडल,सुमित विकल,तेजपाल डाबका,अनिल प्रमुख, नईम राणा,प्रदीप जैन, ब्रह्मपाल गोस्वामी,राहत अली, फुरकान अंसारी, अरविंद तालियाना,शक्ति सिंह, सलीम पठान, अमित गोयल, हासिम अंसारी, विनोद सोनकर, अजय दामोदर शर्मा, राजेंद्र सिंह हुन, के. डी. शर्मा,सरताज चौधरी,मारूफ गौड़, संजय गुप्ता, डॉ इकबाल अहमद, सत्य प्रकाश शर्मा, मनोज कुराली, अंसार अहमद, पीयूष रस्तोगी, चौधरी शमशुदिन चौधरी, मुद्दबीर अली ,दीपांशु गुर्जर,जुबैर खान , करण शर्मा, सोनू हजारी, जितेंद्र राजपुरा, प्रदीप त्यागी, आदि उपस्थित थे।

Share.

About Author

Leave A Reply