Saturday, April 4

सिटी स्टेशन पर आठ केबिन बनकर तैयार, शीघ्र शिफ्ट होंगे दफ्तर; इसी माह शुरू होगी पुराने भवन की तुड़ाई

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 04 अप्रैल (प्र)। सिटी स्टेशन पर पुराने पार्सल हाउस की बिल्डिंग में आठ केबिन बनकर तैयार हो गए हैं बिजली की फिटिंग का कार्य तेजी से चल रहा है अगले सप्ताह आठ दफ्तरों को इनके अपनों में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसी रिजर्वेशन की पुरानी बिल्डिंग की तोड़ने का कार्य शुरू हो जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि अगले माह स्टेशन पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

वर्ष 2024 में देश के 513 रेलवे स्टेशनों को अमृत योजना के तहत पुनर्निर्माण की योजना बनाई गई थी। इस योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इस योजना में मेरठ के सिटी स्टेशन को शामिल किया गया था। उसे समय मेरठ के सिटी स्टेशन के पुननिर्माण के लिए 252 करोड रुपए की योजना बनाई गई थी, लेकिन बाद में इस योजना का बजट करीब 98 करोड़ रुपए कर दिया गया। इस योजना के तहत सिटी स्टेशन को एयरपोर्ट जैसा लुक देने और एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। स्टेशन पर मेरठ के 1857 की क्रांति और महाभारत की झलक प्रस्तुत करने के लिए आकृतियां बनाई जाएगी। स्टेशन पर वेटिंग एरिया को बड़ा बनाया जाएगा। पार्किंग का भी विस्तार किया जाएगा।

स्टेशन पर इन और एग्जिट गेट चौड़े बनाए जाएंगे। स्टेशन की बिल्डिंग दो मंजिला बनाई जाएगी। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार व पांच पर एक एस्केलेटर और एक लिफ्ट और लगाई जाएगी। एक फुट ओवर ब्रिज को बड़ा करके रोहटा रोड के रास्ते पर इसे उतर जाएगा इसके अलावा रोहटा रोड के रास्ते पर एक गेट का निर्माण किया जाएगा और वहां एक टिकट विंडो भी स्थापित की जाएगी। रेलवे ने गत वर्ष इस कार्य के लिए ठेका छोड़ दिया था। ठेकेदार द्वारा सिटी स्टेशन के चार दफ्तरों को शिफ्ट करने के लिए पार्सल की पुरानी बिल्डिंग में आठ के दिन का निर्माण कराया गया है। यह केवल बंद कर तैयार हो गए हैं। इनमें लाइट फाइटिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। यह कार्य पूर्ण होते ही सिटी स्टेशन के चार दफ्तरों को इसमें शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसके बाद पुराने रिजर्वेशन बिल्डिंग और अन्य दफ्तरों की तुलाई का कार्य इसी मां के अंत में शुरू करने की योजना है। अगले माह स्टेशन पर निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद की जा रही है।

Share.

About Author

Leave A Reply