Saturday, April 4

दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर का अशोक विहार में सबसे बड़ा ईवी चार्जिंग स्टेशन; 10 वाहन एक साथ हो सकेंगे चार्ज

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 04 अप्रैल (प्र)। एनसीआरटीसी ने सतत भविष्य की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दिल्ली- मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के आनंद विहार स्टेशन पर कॉरिडोर का अब तक का सबसे बड़ा फास्ट इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर उसकी सेवाएं आरंभ कर दी हैं। यह नवस्थापित ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन इलेक्ट्रिक वाहन धारकों को अत्याधुनिक फास्ट चार्जिंग सुविधा प्रदान करेगा, जो उनकी यात्रा को और भी सुगम बनाएगा।

एनसीआरटीसी का यह प्रयास स्वच्छ व हरित परिवहन को बढ़ावा देगा तथा एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण के स्तर को केर नियंत्रित करने में भी सहायक सिद्ध होगा। इस चार्जिंग स्टेशन पर 480 किलोवाट क्षमता वाली 10 हाई वोल्टेज चार्जिंग यूनिट्स लगाई गई हैं, जो एक ही समय में 10 इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से चार्ज करने की सुविधा प्रदान करेंगी। यह चार्जिंग यूनिट्स चौपहिया वाहनों को मात्र 30 मिनट में लगभग 80 फीसदी तक चार्ज करने क्षमता रखती हैं। यहां भारी व्यावसायिक ई-वाहनों के लिए भी चार्जिंग पॉइंट्स उपलब्ध कराए गए हैं।

इलेक्ट्रिक वाहन धारक इलेक्ट्रीफाई मोबाइल एप्लिकेशन माध्यम से इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। ईवी चार्जिंग की पूरी प्रक्रिया ऐप के माध्यम से संचालित होती है। इसका लाभ उठाने के लिए वाहन धारक को ऐप में पंजीकरण करने के आनंद विहार में इस सुविधा के आरंभ होने के साथ ही अब साहिबाबाद, गुलधर, दुहाई, मुरादनगर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नॉर्थ और मेरठ साउथ सहित कॉरिडोर के कुल 8 स्टेशनों पर ई-वाहन चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध हो गई है। स्टेशनों पर फास्ट और सामान्य दोनों श्रेणी के चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं।

Share.

About Author

Leave A Reply