Saturday, July 27

डेयरी संचालक पर फायरिंग के आरोपित की पुलिस से मुठभेड़, एक साथी फरार

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 23 अक्टूबर (प्र)। डेरी संचालक पर 19 अक्टूबर को सलमान गैंग के बदमाशों ने प्लॉट के विवाद को लेकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर डेयरी संचालक को जान से मारने का प्रयास किया था। इस दौरान भीड़ ने बदमाश सलमान के भाई को पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी।

रविवार देर रात्रि करीब 3 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार डेयरी संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले शातिर इस्लाम को लिसाड़ी गेट पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया हैं। इस्लाम को पैर में गोली लगी हैं। पुलिस ने इस्लाम के पास से एक पिस्टल और भारी संख्या में कारतूस भी बरामद किए हैं। इस्लाम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

19 अक्टूबर को शातिर शूटर सलमान उसके भाई आसिफ व इस्लाम ने शालीमार गार्डन में डेयरी संचालक साहिल, उसके पिता एवं भाई पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। सलमान साहिल की डेयरी पर कब्जा करना चाहता था। उसने एक सप्ताह पहले ही साहिल और उसके स्वजन को डेयरी खाली करने को कहा था। जब उन्होंने डेयरी खाली नहीं की तो सलमान ने अपने भाइयों और साथियों के साथ डेयरी पर पहुंचकर साहिल और उसके परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी।

इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि एक सूचना के बाद शौकीन गार्डन के आम का बाग में सलमान के साथी इस्लाम के छिपे होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इस्लाम को घेरकर पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में इस्लाम के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। पुलिस सलमान शूटर के बाकी सदस्यों की पुलिस तलाश कर रही हैं।

Share.

About Author

Leave A Reply