मेरठ, 10 दिसंबर (प्र)। नेशनल हाईवे 119 के निर्माण में जमीन अधिग्रहण में कम रेट को लेकर किसानों ने डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम से कहा कि उनकी जमीन के रेट 270 रुपए वर्ग मीटर हैं। जबकि उनकी बराबर वाली जमीन के रेट अलग हैं। किसानों ने चेतावनी दी की यदि उनकी जमीन के रेट में इजाफा नहीं किया गया तो वें हाईवे निर्माण में समस्या बन सकते हैं। उन्होंने पूर्व में भी प्रदर्शन किया था। तब भी आश्वासन देकर प्रदर्शन खत्म कर दिया गया था।
किसान सुभाष ने कहा कि ग्राम राजूपुर, मौहम्मदपुर शकिस्त, फतेहपुर हसांपुर व मोड़कला तहसील मवाना की कृषि भूमि एन.एच 119 मेरठ से नजीबाबाद चार लेन के निर्माण के अधिकृत की गई है। 250 किसानों की लगभग एक लाख बांसठ हजार वर्ग मीटर भूमि हैं। राजस्व ग्रामों की कृषि भूमि की निर्धारित सर्किल दर 27,00,000 रुपए प्रति हेक्टेयर अर्थात 270 रुपए प्रतिवर्ग मीटर है।
जो कि बहुत कम हैं। राजस्व ग्रामों की कृषि भूमि की निर्धारित सर्किल दर प्रशासन द्वारा लगभग दस साल से रिवाईजड नहीं की गई। इस कारण ग्रामों क अभिनिर्णय लगभग 1200 रुपए मीटर घोषित किया। क्षेत्र में बढतें नगरीय विकास गतिविधियों के क्षेत्र में स्थित होने के आधार पर हमारी कृषि भूमि का व्यक्तिगत बाजारी मूल्य 10,000 प्रति वर्ग मीटर की
दर का हैं। अत्याधिक उपजाऊ एंव बढतें नगरीय विकास गतिविधियों के क्षेत्र में स्थित कृषि भूमि का इतना कम मूल्य गलत हैं। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी तो वह बड़ा आंदोलन करेंगे।