Friday, February 27

चंडीगढ़ से शराब लाकर मेरठ में बेचने वाले गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 27 फरवरी (अम)। टीपीनगर थाना पुलिस ने गत दिवस शराब तस्करी के अंतरराज्यीय गैंग के सरगना टीपीनगर निवासी प्रदीप शर्मा समेत उसके साथी साबुन गोदाम निवासी मोनू उर्फ मुनीश्वर, हापुड़ निवासी रविंद्र, लिसाड़ी गेट निवासी मोबीन व ब्रह्मपुरी निवासी दिलावर सैनी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चंडीगढ़ मार्का की 132 शराब से भरी व 65 खाली बोतल बरामद की। आरोपी काफी समय से शराब की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस गत रात मलियाना बंबे के पास टीपीनगर पुलिस गश्त कर रही थी। पुलिस ने सड़क किनारे पाचों आरोपियों प्रदीप शर्मा, मोनू उर्फ मुनीश्वर, रविंद्र, मोबीन व निवासी दिलावर सैनी को संदिग्ध अवस्था में खड़ा देखा। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस को चेकिंग के दौरान आरोपियों के पास से चंडीगढ़ मार्का की 132 बोतल शराब की मिली। वहीं 65 खाली बोतल बरामद हुई।
पुलिस पूछताछ में गैंग सरगना प्रदीप ने बताया कि वह चंडीगढ़ से 12 सौ रुपये में अंग्रेजी शराब बोतल खरीदकर लाते थे। मेरठ, गाजियाबाद, बागपत व अन्य जिलों में दोगुना दामों में बेच देते थे। प्रदीप व मोनू शराब खरीदकर, मोबिन व रविंद्र शराब सप्लाई व दिलवार खाली बोतल व ढक्कन की व्यवस्था करता था। प्रदीप, मोनू व दिलावर पूर्व में आबकारी एक्ट की कई प्राथमिकी दर्ज है। एसपी सिटी का कहना है कि शराब खरीदने वाले आरोपी दुकानदारों की तलाश की जा रही है।

Share.

About Author

Leave A Reply