Tuesday, October 14

पूर्व प्रधान ने गर्लफ्रेंड को 7 टुकड़ों में काटा

Pinterest LinkedIn Tumblr +

झांसी, 21 अगस्त। किशोरपुरा गांव में 13 अगस्त को कुएं के अंदर बोरे में मिली सिर-पैर कटी महिला की लाश का बुधवार को सनसनीखेज खुलासा हुआ है। शादी का दबाव बनाने पर महिला मित्र को पूर्व ग्राम प्रधान ने अपने भतीजे और एक साथी के साथ मिलकर बड़ी बेरहमी से मारा। महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद फरसे से उसके सात टुकड़े किए। तीन बोरे में भरकर कुएं में फेंक दिए और चार रेवन नदी में फेंक दिया। पुलिस ने पूर्व प्रधान व उसके भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। साथी की तलाश की जा रही है।

एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि हफ्तेभर पहले बोरे से बंधी महिला की सिर-पैर कटी लाश मिली थी। 9 अगस्त को हुई इस वारदात में उसके 2 साथी भी शामिल थे। इसके 4 दिन बाद 13 अगस्त को कुएं के अंदर 2 बोरियों में 2 टुकड़े मिले, तो सनसनी फैल गई। इसके बाद पुलिस की 18 टीमों ने मिलकर मामले की छानबीन की। तब जाकर मंगलवार को शव की शिनाख्त रचना यादव (35) के रूप में हो पाई। इसके बाद पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए बुधवार को महेवा गांव के पूर्व प्रधान संजय पटेल और उसके भतीजे संदीप पटेल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने नदी के अंदर से महिला का सिर समेत अन्य बॉडी के पार्ट बरामद कर लिए। पुलिस ने संजय पटेल और संदीप पटेल को जेल भेज दिया है। अभी एक आरोपी प्रदीप उर्फ दीपक अहिरवार फरार है।

13 अगस्त को टोड़ीफतेहपुर थाना क्षेत्र के किशोरपुरा गांव में रहने वाला विनोद पटेल अपने खेत पर गया था। उसके खेत में बने कुएं से तेज बदबू आ रही थी। विनोद ने कुएं में झांककर देखा, तो पानी में दो बोरियां तैर रही थीं। उसने तुरंत पुलिस और गांववालों को इस बारे में बताया। पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों बोरियों को कुएं से बाहर निकलवाया।

एक बोरी में महिला का गर्दन से लेकर कमर तक का हिस्सा था। जबकि, दूसरी बोरी में कमर से लेकर जांघ तक का हिस्सा भरा था। महिला के हाथ-पैर और सिर गायब थे। इसके बाद कुएं को खाली करवाया गया। तब एक हाथ भी मिल गया।

लेकिन, बिना सिर के महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। इसके बाद सोमवार (18 अगस्त) को पोस्टमॉर्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया। फिर इस हत्याकांड की जांच करने के लिए पुलिस की 18 टीमें लगाई गईं। इसके बाद एक पुलिस टीम महेवा गांव पहुंची। वहां एक व्यक्ति ने बताया कि ये रचना यादव हो सकती है। रचना के बारे में जब पुलिस ने पता लगाया, तो वह मिसिंग थी।

एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया कि पुलिस तलाश करते हुए रचना यादव के मध्यप्रदेश में टीकमगढ़ के मैलवारा गांव पहुंच गई। तब भाई ने कहा कि यह लाश बहन रचना यादव की है।

हत्या टोड़ीफतेहपुर के महेवा गांव के पूर्व प्रधान संजय पटेल ने की है। संजय ने हत्या के बाद मुझे फोन लगाकर कहा था कि तेरी बहन को मार डाला है। इसके बाद पुलिस संजय पटेल और उसके भतीजे संदीप पटेल तक पहुंची।

रचना यादव टीकमगढ़ के चंदेरा थाना क्षेत्र के मैलवारा गांव की रहने वाली थी। उसकी पहली शादी टीकमगढ़ में हुई थी। दोनों के 2 बच्चे भी हो गए। शादी के 5 साल बाद पति से मनमुटाव होने के बाद वह अपने मायके में रहने लगी।

कुछ समय बाद रचना की दूसरी शादी टोड़ीफतेहपुर के महेवा गांव में रहने वाले शिवराज यादव से हो गई। लेकिन, साल-2023 में रचना ने शिवराज, उसके बड़े भाई पर रेप और हत्या की कोशिश की FIR करा दी। इस मामले का गरौठा कोर्ट में केस चल रहा था। केस की पैरवी में पूर्व प्रधान संजय पटेल ने मदद की।

इसके बाद संजय की रचना से दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। रचना संजय से मोटी रकम भी लेने लगी। 2 साल से दोनों के बीच अफेयर चल रहा था। 2 महीने पहले शिवराज की मौत हो गई। तब से रचना अपने बॉयफ्रेंड संजय पर शादी करने का दबाव बना रही थी।

संजय ने काफी समझाया, लेकिन रचना मान नहीं रही थी। जब किसी तरह से बात नहीं बनी, तो संजय ने रचना की हत्या करने का प्लान बनाया।

Share.

About Author

Leave A Reply