मेरठ 09 मार्च (प्र)। इंचौली के बिसौला गांव में बीते शनिवार रात घर के बाहर रील बनाने को लेकर दो पक्षों में खूनी टकराव हो गया। इस दौरान जमकर बवाल और पथराव हुआ। पुलिस के सामने ही दनादन फायरिंग की गई। पथराव और फायरिंग में कई लोग घायल हो गए। बवाल की सूचना पर सीओ सदर देहात, इंचौली और मवाना थाने की फोर्स गांव पहुंची।
इंचौली थाने के बिसौला गांव निवासी मोनू जाटव के घर के बाहर शनिवार रात करीब 10 बजे गांव निवासी रिहान, नदीम, नईम और अलीशेर अपने कुछ साथियों के साथ खड़े होकर वीडियो रील बना रहे थे। युवकों ने एक यू-ट्यूब चैनल और सोशल मीडिया अकाउंट बनाया हुआ है, जिस पर रील अपलोड करते हैं।
आरोपियों ने रील बनाने के दौरान गाली गलौज भी की। मोनू ने विरोध किया। कहा कि अपने घर जाकर रील बनाओ। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और आरोपियों ने मिलकर मोनू को पीटा। बीच बचाव में मोनू का दोस्त बॉबी सैनी आया तो उसे भी पीटा गया।
एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि बिसौला गांव में दो पक्ष में आपस में मारपीट हुई थी। चार आरोपी रिहान, नदीम, नईम और अलीशेर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कुछ हथियार भी बरामद किए हैं। मोनू की तहरीर पर 8 लोगों को नामजद करते हुए 15 से ज्यादा अज्ञात पर कातिलाना हमले, बलवे और बाकी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
गुंडई दिखाने वालों का होगा इलाज : संगीत सोम
पूर्व विधायक संगीत सोम रविवार शाम गांव पहुंचे। दोनों पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और हर मदद का आश्वासन दिया, साथ ही इस मामले में पुलिस के आला अधिकारियों से बातचीत कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा। संगीत सोम ने आरोप लगाया कि यह दंगा कराने की साजिश है। गुंडई दिखाने वाले आरोपियों का ऐसा इलाज कराया जाएगा कि उनकी सात पुश्तें भी याद रखेंगी।
घर की छतों पर पहले से ही जमा थे पत्थर
पूर्व विधायक संगीत सोम और पुलिस के सामने पीड़ित ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने पहले से ही अपने घरों की छतों पर पत्थर जमा किए हुए हैं, साथ ही हथियार भी जुटाकर रखे हैं। गांव में ड्रोन से सर्वे कराने की बात कही। कहा कि ड्रोन से पुलिस देख सकती है कि मुस्लिम पक्ष ने अपने घरों की छतों पर ईंटें जुटाकर रखी हैं। ये भी आरोप लगाया कि गांव में आए दिए छींटाकशी की जाती है
