Saturday, April 25

आबूलेन पर रिहायशी शटर में बनी दुकानों मे तोडफोड व नया निर्माण कर खुले बाटा शोरूम को जानकारों के अनुसार कारवाही से बचाने के लिए जिम्मेदारो द्वारा प्रयास क्यूँ किये जा रहे है यह ताज्जुब की बात है

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 25 अप्रैल (प्र)। सभी जानते है की कैन्ट बोर्ड के सी ई ओ जाकिर हूसैन और मनोनित सदस्य सतीश शर्मा बहुत ईमानदार अधिकारी है अगर पुराना इतिहास देखे तो डॉ सतीश शर्मा भी अविवादित छवि वाले नेता है और इंजीनीयर पीयूष गौतम के बारे में भी लोग कहते है की वो नियमविरुद्ध कोई काम करने में कोई विश्वास नहीं रखते है।

इसके बावजूद आखिर वो कौन है जो इस बाटा शोरूम के पूरी तोर पर बिना कोई अनुमति लिए हुए अवैध निर्माण को बचाने का प्रयास आखिर कौन कर रहा है

माननीय सदस्य का कहना हैं की उनका किसी भी अवैध निर्माण करने और कराने वाले से कोई रिश्ता नहीं है।

अगर कोई उनका नाम लेता है तो वो गलट है क्यूंकी कुछ वार्डों के नेता अवैध निर्माण का काम करवाने और निपटवाने में लगे हुए है।

डॉ साहब आप और केंट बोर्ड के साफ सुथरी छवि वाले अफसरों से अनुरोध है की इस अवैध निर्माण करने और कराने वालों के विरुद्ध कारवाही की जाए और बाटा कंपनी के संबंधित अधियाकरियों को भी नोटिस देकर पुछा जाए की अवैध निर्माण और रिहायशी भूमि में उन्होंने शोरूम खुलवाकर सरकार और माननीय न्यायालय के आदेश और नीतियों का उलँघन क्यूँ कराया है।

स्मरण रहे ही पिछले दिनों न्यायालय ने स्पष्ट कर कहा है की रिहायशी जगहों पर हुए अवैध निर्माण कहीं भी हो उनके खिलाफ कारवाही करते हुए उनपर सील लगाई जाए और निर्माणकर्ताओं के खिलाफ हो उचित कारवाही क्यूंकी किसी भी धनवान को सरकार की नीतियों का उलनघन करने का कोई अधिकार नहीं है

डॉ साहब जानकारों का कहना है की निर्माणकर्ता स्पष्ट कहता है की उसको आपका समर्थन प्राप्त है जो हमे भी लगता है की आपकी छवि के बिल्कुल विपरीत है इसलिए अफसोस से अनुरोध कर और सरकार व उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का ध्यान रखते हुए कराई जाए बाटा शोरूम के विरुद्ध कारवाही

चर्चा है की अवैध रूप से बने उक्त शोरूम जिसमे बताते की दुकान खुली हुई है किसी नामचीन हलवाई का बताया जाता है नाम पता चलते ही पाठकों को अवगत कराया जाएगा ।

Share.

About Author

Leave A Reply