Saturday, April 25

मेरठ डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन चुनाव: रविंद्र-प्रशांत पैनल विजयी, सभी पदों पर लहराया जीत का परचम

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 25 अप्रैल (प्र)। मेरठ कचहरी स्थित मेरठ डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। अधिवक्ता समाज ने एकतरफा फैसला सुनाते हुए रविंद्र कुमार सिंह और प्रशांत गुप्ता पैनल को प्रचंड बहुमत के साथ विजयी बनाया है। शुक्रवार को हुई मतगणना में इस पैनल ने सभी 21 पदों पर शानदार जीत दर्ज कर विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया। हालांकि आठ पदों पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका था।

शुक्रवार को कचहरी परिसर में हुई मतगणना के शुरुआती दौर से ही रविंद्र कुमार सिंह-प्रशांत गुप्ता पैनल के उम्मीदवारों ने बढ़त बनानी शुरू कर दी थी। जैसे-जैसे राउंड बढ़ते गए, प्रतिद्वंद्वी पैनल पिछड़ता चला गया। स्थिति यह रही कि विपक्षी पैनल अपना खाता तक नहीं खोल सका। वकीलों के बीच इस ऐतिहासिक जीत को लेकर उत्साह दिखा। वहीं विजेताओं को यूपी बार काउंसिल के रोहिताश्व अग्रवाल, जिला बार एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष राजीव त्यागी महामंत्री अमित राणा अनिल तोमर अनिल शर्मा, बृजभूषण गर्ग, सुमन गुप्ता ,मुकेश मित्तल आनंद कश्यप विमल तोमर गजेश मलिक मनोज गुप्ता, राजीव गोयल, मुकेश त्यागी ने बधाइयां दी।

किसको मिले कितने मत
अध्यक्ष

रविन्द्र कुमार सिंह 437 (विजयी)
राजीव कुमार नागर 218

महामंत्री
प्रशान्त गुप्ता 399 (विजयी)
देवेन्द्र शर्मा 256

कनिष्ठ उपाध्यक्ष
संजय कुमार 368 (विजयी)
योगेन्द्र शर्मा 319 (विजयी)
तनुज शर्मा 193
अमरीश कुमार 141

कोषाध्यक्ष
सरलेश भारद्वाज 405 (विजयी)
रेखा 241

संयुक्त मंत्री (प्रशासन)
चक्रेश भगेला 429 (विजयी)
इन्द्रपाल 210

संयुक्त मंत्री (प्रकाशन)
विनय कुमार 421 (विजयी)
प्रदीप कुमार 213

कनिष्ठ कार्यकारिणी (6 पद)
अजय कुमार वर्मा 410 (विजयी)
अपूर्व अग्रवाल 406 (विजयी)
अर्शी अफसर 363 (विजयी)
कु. काजल 460 (विजयी)
रविकार मावी 446 (विजयी)
सना शेख 379 (विजयी)
हरीश पायल 276
ललित कुमार 248

निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारी
वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय त्यागी
संयुक्त मंत्री (पुस्तकालय) सदाकत अली
वरिष्ठ कार्यकारिणी 6 पदों पर प्रीति पंवार, मनवीर सिंह, आयशा परवीन, प्रशान्त कुमार, रूपेन्द्र कुमार, जुल्फिकार अली को पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मैं तीसरी बार अध्यक्ष बना हूं। पूर्व में मेरे द्वारा किये गए कार्य ही मेरी पहचान हैं। यह जीत पूरे अधिवक्ता समाज के मुझ पर विश्वास की जीत है। अधिवक्ता हित में हर संभव प्रयास किया जाएगा।

नवनिर्वाचित महामंत्री प्रशांत गुप्ता का कहना है कि इस जीत का श्रेय अभी अधिवक्ताओं और मेरी टीम को जाता है। अधिवक्ताओं के लिए ग्रुप इंश्योरेंस जैसी योजनाओं पर काम करूंगा।

Share.

About Author

Leave A Reply