Saturday, July 27

जेईई एडवांसः मेरठ में आर्यन टॉप पर

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 10 जून (प्र)। देशभर के प्रतिष्ठित 23 आईआईटी में 17 हजार 385 सीटों पर प्रवेश के लिए रविवार को जारी जेईई एडवांस के रिजल्ट में मेरठ के मेधावियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

मेरठ में दो सौ से अधिक छात्र-छात्रा जेईई एडवांस में सफल हुए हैं। ये मेधावी अब अपनी रैंक के आधार पर उक्त आईआईटी में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग में हिस्सा लेंगे। मेरठ के हिस्से टॉप-500 रैंक में कोई मेधावी शामिल नहीं सका। देर रात विभिन्न संस्थानों के चयनित छात्रों के आधार पर मेरठ को टॉप 1000 में एक रैंक मिली है। मेरठ से आर्यन गुप्ता 828वीं क पाते हुए मेरठ में टॉप पर हैं।

फिटजी से जेईई एडवांस में 43 मिधावी हुए सफलः फिटजी से 43 से अधिक छात्र सफल हुए हैं। सेंटर हेड कुमार गौरव के अनुसार आर्यन गुप्ता 828, प्रगुन गर्ग ने 1259, दिव्यांश शर्मा ने 1564 वीं रैंक पाई है। गौरांश वत्स ने 2061, तनिष्क सिंह ने 2379, विष्णु सिन्हा ने 2741, चिराग गुप्ता ने 3720, शुभम गर्ग ने 3821, वंश गोयल ने 3862, आयुष सिंह ने 4084, स्पर्श अग्रवाल ने 4325, कुश अग्रवाल ने 5457, प्रतीक त्यागी ने 6209, आदित्य चंदेल ने 6323, अर्णव बेंद्रे ने 6372, अग्रिमा अग्रवाल ने 6862, प्रांजल गुप्ता ने 7085, परिधि रस्तोगी ने 7594, विभु तोमर ने 8704, वंशक त्यागी ने 9080, मोक्ष आहूजा ने 9961, पीयूष अग्रवाल ने 10 हजार 91, मयंक सिंह ने 10 हजार 406वीं रैंक हासिल की है।

रिसर्च में कॅरियर बनाएंगे आर्यन गुप्ता, करेंगे नाम रोशन: आर्यन गुप्ता ने जेईई एडवांस में 828वीं रैंक हासिल की है जो मेरठ में टॉप है। जेईई मेंस में आर्यन को 1207वीं रैंक मिली थी। ऐसे में आर्यन ने जेईई एडवांस में ना केवल बेहतर रैंक हासिल की बल्कि मेरठ को भी टॉप 1000 रैंक में लाकर खड़ा कर दिया। फिटजी सेंटर के छात्र आर्यन के अनुसार उसने नियमित रूप से छह से सात घंटे पढ़ाई की। आर्यन के अनुसार उनका लक्ष्य आईटी मद्रास, मुंबई या दिल्ली में प्रवेश का है। आर्यन के अनुसार उनका लक्ष्य ऐसी तकनीक विकसित करने पर होगा जो देश के विकास और लोगों के जीवन को आसान कर सकें। आर्यन ने सफलता का श्रेय पिता आलोक गुप्ता एवं माता रितु गुप्ता, शिक्षक एवं मौसा-मौसी को दिया है। आलोक एवं रितु गुप्ता शहर के चर्चित संस्थान गुप्ता क्लासेज के निदेशक हैं। आर्यन ने दसवी केएल इंटरनेशनल स्कूल से की है।

Share.

About Author

Leave A Reply