Saturday, July 27

मुजफ्फरनगर से भागकर मेरठ आए प्रेमी-प्रेमिका ने होटल में किया सुसाइड

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 05 अक्टूबर (प्र)। मेरठ में प्रेमी प्रेमिका के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। दोनों एक होटल में रुके थे। दोनों का शव बाथरूम में लटकता मिला है। होटल स्टाफ ने कई बार दरवाजा खटखटाया। लेकिन, कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। इस पर स्टाफ ने लड़के को फोन किया। वो भी पिक नहीं हुआ। इसके बाद मास्टर-की से दरवाजा खोला, तो कमरे में कोई नहीं मिला। बाथरूम में जाकर देखा तो दोनों की लाश चुन्नी से लटकी थी।

होटल मैनेजर अनुज ने बताया, “दोपहर 12 बजे प्रेमी युगल होटल आए थे। दोनों ने अपनी आईडी पर कमरा लिया था। लड़के के नाम से हमने कमरा बुक किया। एक दिन के लिए उनकी कमरे की बुकिंग थी। कमरा नंबर-104 में दोनों ठहरे हुए थे।”
इसके बाद शाम को करीब 4.30 बजे मुजफ्फरनगर रतनपुरी थाना पुलिस के साथ युवक, युवती के माता, पिता होटल आए। पुलिस ने बताया कि साजिदा और इकबाल आपके होटल में ठहरे हुए हैं। पुलिस ने कहा कि दोनों मंगलवार से गायब हैं। दोनों भागकर मेरठ आए हैं। इनकी मोबाइल लोकेशन आपके होटल की है। इस पर हमने पुलिस को दोनों के बारे में जानकारी दी।”

मैनेजर ने बताया, “परिजनों और पुलिस के कहने पर हम उन्हें कमरा नंबर 104 में ले गए। जहां काफी दरवाजा खटखटाने पर भी दोनों ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद मास्टर की से हमने दरवाजा खोला तो लड़का-लड़की कमरे में नहीं थे। बाथरूम चेक किया तो दोनों चौखट पर लटके हुए थे। बाथरूम की चौखट पर चुन्नी से लटककर फांसी लगाई थी। इसके बाद मेरठ पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और परिजनों ने मिलकर शवों को फंदे से उतारा। साथ ही फोरेंसिक टीम भी मौके पर आई। उसने यहां नमूने लिए हैं। दोनों शवों को पेास्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं, होटल में हुए सुसाइड के बाद होटल को फिलहाल बंद कर दिया गया है।

घरवालों ने मंगलवार को रतनपुरी थाना मुजफ्फरनगर में लड़का, लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट कराई थी। इसके बाद से पुलिस दोनों को तलाश रही थी। आज पुलिस लड़का, लड़की की मोबाइल लोकेशन के आधार पर मेरठ जेपी होटल में पहुंची। पुलिस के साथ दोनों के परिजन भी थे। युवक आमिर मुस्लिम राजपूत है, जबकि साजिदा की बिरादीर अब्बासी है। दोनों को डर था कि उनका निकाह नहीं होने दिया जाएगा। इसीलिए उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।

Share.

About Author

Leave A Reply