Saturday, July 27

तीन कॉलोनियों पर चला मेडा का बुलडोजर, कालोनाइजारों में मचा हड़कंप

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 21 फरवरी (प्र)। सरधना क्षेत्र में गत दिवस अवैध कालोनियों पर फिर से मेडा का बुलडोजर गरजा। मेडा की टीम ने दौराला रोड पर गोल्डन एन्क्लेव कॉलोनी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। टीम ने मुख्य गेट से लेकर सभी रास्तों को खोद दिया। इसके अलावा अलीपुर गांव के निकट समय विहार व बलवंत एन्क्लेव कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया। मेडा की टीम ने तीन कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाते हुए रास्ते उखाड़ दिए। वहीं, मेडा की टीम की कार्रवाई से कालोनाइजरों में हड़कंप मचा हुआ है।

सरधना क्षेत्र मेरठ महायोजना 2031 में आने के बाद मेरठ विकास प्राधिकरण की टीम सक्रिय हो गई है। मेडा की टीम ने सरधना क्षेत्र में अवैध कालोनी ध्वस्त करनी शुरू कर दी हैं। कुछ दिन पूर्व मेडा ने सरधना में दो कॉलोनी ध्वस्त की थी। मंगलवार को फिर से मेडा की टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। सबसे पहले टीम दौराला रोड मिलक मोड पर बनी गोल्डन एन्क्लेव कॉलोनी को ध्वस्त करने का काम किया। वैसे तो यह कॉलोनी बहुत सुंदर तरीके से सजाई गई थी।

मगर मेडा से पास नहीं कराई गई थी। जिसके चलते मेडा ने कालोनी को ध्वस्त कर दिया। टीम ने मुख्य गेट से लेकर कॉलोनी के सभ रास्तों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद कई लोगों ने अधिकारियों की फोन पर बात कराने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। इसके बाद टीम अलीपुर गांव के निकट पहुंची। यहां टीम ने समय विहार कॉलोनी को ध्वस्त करने का काम किया।
कालोनी के सभी रास्ते उखाड़ दिए। कुछ ही दूरी पर बलवंत एन्क्लेव कालोनी पर मेडा का बुलडोजर चला। मेडा की कार्रवाई से कालोनाइजरों में हड़कंप मचा हुआ है।

Share.

About Author

Leave A Reply