मेरठ 07 जून (प्र)। मेरठ विकास प्राधिकरण, कर्मचारी संगठन के चुनाव में सुशील त्यागी के सिर 20वीं बार अध्यक्ष का ताज सजा। उनका पूरा पैनल विजयी हुआ। उन्होंने दिग्गज कर्मचारी नेता यशवीर सिंह और पहली बार पैनल बनाकर उतरे विपिन शर्मा को शिकस्त दी। सुशील त्यागी को 72 मत मिले जबकि यशवीर सिंह को 36 मत हासिल हुए विपिन शर्मा ने 22 मत हासिल करके कर्मचारियों में अपनी पकड़ जाहिर की। मेडा में कर्मचारी संगठन के चुनाव हमेशा से ही सुशील त्यागी और यशवीर सिंह के बीच बंटा रहा है एक धड़ा जहां सुशील तो वहीं दूसरा घड़ा यशवीर का हिमायती है।
चुनाव अधिकारी अर्पित यादव ने बताया कि शुक्रवार को हुए चुनाव में यशवीर पैनल के सचिन शर्मा और महीपाल तथा विपिन शर्मा पैनल के मयंक तोमर विजयी हुए। उन्होंने बताया कि महामंत्री पद पर देवेंद्र कुमार 57 मत के साथ विजयी रहे। महामंत्री देवेंद्र कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मयंक तोमर, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन शर्मा, संगठन मंत्री पंकज कुमार गुप्ता, कार्यालय मंत्री महीपाल, प्रचार मंत्री राजेश उप्पल, संयुक्त मंत्री आशाराम, कोषाध्यक्ष महेश महतो बने।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुशील त्यागी ने कहा कि उनका 20वीं बार अध्यक्ष बनना कर्मचारियों का विश्वास है और उन्हीं की जीत है। त्यागी ने कहा कि मेडा में एक समय में कर्मचारियों की सियासत बहुत खुलंद थी। जून 2017 में पूर्व उपाध्यक्ष योगेंद्र यादव का घेराव कर हुए प्रदर्शन में कर्मचारी नेताओं की गिरफ्तारी के बाद से संगठन कमजोर हुआ तो वह आज तक नहीं उबरा इस दौरान बताया गया कि 17 जून 2017 को कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष सुशील त्यागी के नेतृत्व में कर्मचारियों की मांगों को लेकर तत्कालीन मेडा उपाध्यक्ष योगेंद्र यादव का घेराव किया गया था।
ये रहे चुनाव परिणाम
अध्यक्ष पद
सुशील त्यागी 72 वोट
यशवीर सिंह 36 वोट
विपिन शर्मा 22 वोट
महामंत्री पद
देवेंद्र कुमार 57 वोट
भारत 26 वोट
रामनिवास 44 वोट
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
ओमपाल सिंह 40
मयंक तोमर 45
पुष्कर सिंह 42
कनिष्ठ उपाध्यक्ष
जगप्रसाद दुबे 46
पीयूष शर्मा – 26
सचिन शर्मा 54
संगठन मंत्री
पंकज कुमार गुप्ता 59
प्रशान्त कुमार 25
अनुभव पटेल 38
कार्यालय मंत्री
महीपाल 39
मुकेश 35
राजेन्द्र 30
प्रचार मंत्री
राजेश उप्पल 76
नितिन कुमार 45
संयुक्त मंत्री
आशाराम 64
जिया आबेदीन 44
कोषाध्यक्ष
महेश महतो 67
लोकेश कुमार 29
शानू 29