Saturday, May 31

जूनियर व सीनियर वर्ग में मेरठ के वुशू खिलाड़ियों ने कब्जाई चैंपियनशिप

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 13 मई (प्र)। रोहटा रोड स्थित गॉडविन पब्लिक स्कूल में राज्य स्तरीय जूनियर व सीनियर वर्ग में वुशू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मेरठ की टीम पहले स्थान पर रही और ओवरऑल चैंपियन रही दूसरा स्थान गौतमबुद्ध नगर और तीसरा स्थान आगरा की टीम ने प्राप्त किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि भारतीय ओलंपिक संघ के कार्यकारिणी सदस्य भूपेंद्र सिंह बाजवा ने किया। उनके साथ डीएसओ अब्दुल अहत, उत्तर प्रदेश वुशू संघ के अध्यक्ष सुहेल अहमद व सचिव मनीष कक्कर भी रहे। सभी ने विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया।

वुशू के सभी खिलाड़ियों ने शान्शू एवं ताऊलू विधि का शानदार प्रदर्शन किया। सोमवार को अंतिम दिन शान्शु की सभी भार वर्ग की फाइनल फाइट हुई। इसमें मेरठ की टीम में बालिका वर्ग में छह स्वर्ण, दो राजत और चार कांस्य पदक प्राप्त किए।
पुरुष जूनियर वर्ग मेरठ की टीम ने तीन स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक व सीनियर वर्ग की टीम ने दो स्वर्ण, चार रजत और पांच कांस्य पदक प्राप्त किए। मेरठ की पुरुष और बालिका वर्ग की टीम कुल 11 स्वर्ण, आठ रजत और 12 कांस्य पदक के साथ पहले स्थान पर रही। इस मौके पर सभी विजेताओं और उपविजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

यह रहे नतीजे
45 किलोग्राम बालिका
शिखा तोमर, गाजियाबाद स्वर्ण पदक खुशी कश्यप मेरठ कांस्य पदक
48 किलोग्राम वर्ग तक
ख्याति सिंह मेरठ कांस्य पदक 52 किलोग्राम में मेरठ अंशिका कांस्य पदक
56 किलोग्राम वर्ग
कनिका मेरठ स्वर्ण पदक प्रिया मुजफ्फरनगर कांस्य पदक
160 किलोग्राम वर्ग तक
आरोही मेरठ रजत पदक
48 किलोग्राम भार वर्ग
खुशी हुड्डा मेरठ स्वर्ण पदक हुमा खान यूपी पुलिस रजत पदक
152 किलोग्राम वर्ग
मेघा मेरठ स्वर्ण पदक शिवम यूपी पुलिस रजत पदक यशिका गाजियाबाद कांस्य पदक
56 किलोग्राम वर्ग
बुलबुल मेरठ स्वर्ण पदक एकता बागपत कांस्य पदक
60 किलोग्राम वर्ग
तनु तोमर मेरठ स्वर्ण पदक प्रेरणा यूपी पुलिस रजत पदक अनुसूईया बागपत कांस्य पदक
70 किलोग्राम
स्नेहा मेरठ कांस्य पदक
70 किलोग्राम वर्ग में
माही राणा मेरठ रजत पदक जूनियर पुरुष वर्ग
45 किलोग्राम तक
दीपक गाजियाबाद स्वर्ण पदक प्रियांक मेरठ रजत पदक
48 किलोग्राम वर्ग तक
तुषार सिरोही बागपत रजत पदक करन सोम मेरठ कांस्य पदक
52 किलोग्राम
शौर्य मेरठ स्वर्ण पदक
आशीष गाजियाबाद रजत पदक अनमोल मेरठ कांस्य पदक
60 किलोग्राम
अर्श मेरठ कांस्य पदक
65 किलोग्राम
निशांत मेरठ स्वर्ण पदक पीयूष मेरठ रजत पदक
श्लोक तिवारी गाजियाबाद कांस्य पदक
75 किलोग्राम वर्ग
शिवम गाजियाबाद कांस्य पदक
80 किलोग्राम
प्रशांत कुमारमेरठ स्वर्ण पदक
कार्तिक गाजियाबाद रजत पदक दक्ष मेरठ कांस्य पदक
85 किलोग्राम
शौर्य राठी बागपत रजत पदक अर्नव मेरठ कांस्य पदक सीनियर पुरुष वर्ग
48 किलोग्राम
संतोष गाजियाबाद स्वर्ण पदक नरेश गौतमबुद्धनगर रजत
52 किलोग्राम
अनिकेत शामली रजत पदक
राहुल तोमर मेरठ कांस्य पदक
56 किलोग्राम
अनुराग पंवार मेरठ कांस्य पदक
60 किलोग्राम कृष मेरठ स्वर्ण पदक केशव गाजियाबाद रजत पदक
65 किलोग्राम में
विशु बागपत स्वर्ण पदक कृष्ण मेरठ, रजत पदक रोहित गाजियाबाद कांस्य पदक
70 किलोग्राम
सूरज यूपी पुलिस स्वर्ण पदक तरुण सिंह मेरठ कांस्य पदक
75 किलोग्राम
अनिरुद्ध चौधरी मेरठ स्वर्ण पदक चेतन चौहान सहारनपुर रजत पदक जतिन बागपत कांस्य पदक 80 किलोग्राम
अंकित गीतम मेरठ रजत पदक
85 किलोग्राम
अंश शर्मा मेरठ रजत पदक
90 किलोग्राम
अर्जुन पंवार सहारनपुर रजत पदक अक्षत मेरठ कांस्य पदक
100 किलोग्राम
ऋषभ नागर यूपी पुलिस स्वर्ण पदक ऋषभ मेरठ रजत पदक
100 प्लस किलोग्राम
मोहम्मद शाहवेज, मुजफ्फरनगर स्वर्ण पदक
हिमेश मेरठ कांस्य पदक

Share.

About Author

Leave A Reply