मेरठ 10 जून (प्र)। मेरठ में सोमवार को गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस सीजन में सबसे गर्म दिन रहा। तापमान 42 डिग्री को पार कर गया। आज से अगले चार दिनों में पारा नए रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ सकता है। इस अवधि में ना केवल भीषण गर्मी से वेस्ट यूपी के शहर उबलेंगे बल्कि भीषण लू भी झुलसाएगी। 11-15 जून के बीच वेस्ट यूपी के कुछ हिस्सों में संभावित धूलभरी आंधी एवं हल्की बारिश से कुछ राहत की उम्मीद है, लेकिन तब तक दिन और रात में गर्मी नए रिकॉर्ड बना सकती है।
आज से 13 जून तक भीषण गर्मी के चेतावनी के बीच मेरठ में तापमान नए रिकॉर्ड बना सकता है। मेरठ में 74 वर्षों में सर्वाधिक गर्म दिन सात जून 1962 को दर्ज हुआ था। इस दिन तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तो एक रिकॉर्ड है। छह जून 1973 इसी अवधि में दूसरा सबसे गर्म दिन है। दिन मेरठ में पारा 46 डिग्री सेल्सियस था। इसके बाद तीसरा सर्वाधिक तापमान सात जून 2014 को 45 डिग्री सेल्सियस रहा था। साल जून में तापमान ने 59 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बनाया था। सर्वाधिक न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड नौ जून 1972 को है।
इस साल का सबसे गर्म दिन
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 2016-2025 तक के दस वर्षों के जून में सोमवार 29 वां सर्वाधिक जबकि इस साल सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। 2025 में 17 मई को 41 और आठ जून को ही तापमान 40 के ऊपर पहुंचा है। ऐसे में सोमवार इस वर्ष सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान आगरा में 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार मेरठ में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.2 और रात 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ। सोमवार को मेरठ में दिन-रात के तापमान क्रमश: 42 एवं 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुए।
सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अगले तीन दिन तक गर्मी का असर बना रहेगा। लू के चलते लोगों को बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके बाद मौसम में बदलाव की संभावना है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी।