Thursday, March 5

थाना बना अखाड़ा, मायके- ससुराल वालों में मारपीट, आठ गिरफ्तार

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 05 मार्च (प्र)। कंकरखेड़ा थाना मंगलवार को मायके और ससुराल पक्ष के लोगों का अखाड़ा बन गया। घरेलू विवाद को लेकर दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे। इसी बीच कहासुनी और गाली गलौज के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। थाने में हंगामा और आपसी मारपीट के आरोप में पुलिस ने अपनी ओर से दोनों पक्षों के आठ आरोपितों पर केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। महिला के द्वारा बुजुर्ग को थप्पड़ मारने का वीडियो इंटरनेट आरोपितों के नाम और पते मीडिया पर प्रसारित हो गया।

बताया जाता है कि कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के डिफेंस एनक्लेव निवासी महेश राघव के पुत्र गौरव राघव और उनकी पत्नी आशा राघव के बीच 2018 से पारिवारिक विवाद चल रहा था। दोनों की शादी वर्ष 2014 में हुई थी। उनके दो बेटियां हैं। गौरव एक प्राइवेट बैंक में कार्यरत हैं, जबकि आशा गृहिणी हैं।
बताया जा रहा है कि महेश राघव भारतीय सेना की राजपूत रेजिमेंट में कैप्टन पद पर तैनात रहे हैं और वर्ष 2014 में सेवानिवृत्त हुए थे।

आरोप है कि गौरव और आशा के बीच काफी समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है। कई बार ससुराल और मायके पक्ष के लोगों के बीच पंचायत भी हुई, मगर आश्वासन देने के बाद कोई ठोस समाधान नहीं हुआ। मंगलवार शाम को दोनों पक्ष डिफेंस एंक्लेव में झगड़ रहे थे। जिसके बाद वह थाने पहुंचे। जहां एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए गाली गलौज कर मारपीट शुरू हो गई। पुलिस के मुताबिक आशा की भाभी राधा परिहार निवासी करावल नगर दिल्ली ने आशा के ससुर को पुलिस के सामने ही थप्पड़ रसीद कर दिए। एक के बाद एक चार थप्पड़ मारे, जिसके बाद ससुर ने भी राधा को एक चांट जड़ दिया। मौजूद पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। किसी तरह दोनों पक्षों को पकड़कर अंदर ले गए। महिला के द्वारा थाने में बुजुर्ग को थप्पड़ मारने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। इंस्पेक्टर विनय कुमार ने बताया कि थाने में हंगामा और मारपीट करने के आरोपों में पुलिस ने अपनी ओर से दोनों पक्षों के आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

ये हुए गिरफ्तार
आशा पत्नी गौरव निवासी डिफेंस एंक्लेव कंकरखेड़ा।
राधा पत्नी सपताल सिंह निवासी करावल नगर दिल्ली ।
विकास पुत्र भले सिंह निवासी करावल नगर दिल्ली ।
शौकीन पुत्र श्याम सिंह निवासी गांव सुल्तानपुर फारूखनगर गुरुग्राम।
बने सिंह पुत्र मामराज सिंह निवासी सुल्तानपुर, फारुखनगर गुरुग्राम हरियाणा।
सुनीता राघव पत्नी महेश राघव निवासी डिफेंस एंक्लेव, कंकरखेड़ा ।
गौरव पुत्र महेश निवासी डिफेंस एंक्लेव कंकरखेड़ा ।
महेश पुत्र तेजवीर निवासी डिफेंस एंक्लेव, कंकरखेड़ा।

Share.

About Author

Leave A Reply