Saturday, February 28

प्रदूषण और जाम मुक्त मेरठ मेट्रो का सफर : डॉ. हिमानी

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 28 फरवरी (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स) (जन)। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल ने गत दिवस विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं के साथ बेगमपुल स्टेशन से मेरठ साउथ तक मेरठ मेट्रो में सफर किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में डॉ. अग्रवाल ने कहा कि मेरठ मेट्रो का यह सफर जाम और प्रदूषण से मुक्त होने के साथ-साथ पूर्णतः वातानुकूलित एवं सुविधाजनक रहा। उन्होंने कहा कि बेगमपुल से मेरठ साउथ स्टेशन तक की यात्रा बेहद सुहानी रही जिससे यात्रियों को समय की बचत और आरामदायक परिवहन का लाभ मिलेगा। उन्होंने इस परियोजना के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में मेरठ मेट्रो का शिलान्यास हुआ और इसके साथ ही नमो भारत का संचालन कराकर मेरठ की जनता को आधुनिक परिवहन की सौगात दी गई। उन्होंने कहा कि दिल्ली, गाजियाबाद एवं अन्य स्थानों पर प्रतिदिन कार्य हेतु आने-जाने वाले दैनिक यात्रियों को इससे विशेष लाभ मिलेगा तथा मेरठ की कनेक्टिविटी और अधिक सुदृढ़ हुई है। इस अवसर पर विभा, बबीता, एकता, विन्नी दयाल, आकांक्षा, लवीना, प्रीति, सना एवं वर्षा अग्रवाल सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
रालोद नेताओं ने भी किया मेट्रो से सफर : मेरठ की तरक्की के बारे में जानने के लिए राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने मेरठ में संचालित मेट्रो सेवा का सामूहिक रूप से सफर किया। इस दौरान कार्यकताओं ने कार्यकताओं ने मेट्रो स्टेशनों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और आधुनिक सुविधाओं की सराहना की। रालोद के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज ने कहा कि मेट्रो सेवा शुरू होने से मेरठ महानगर और आसपास के क्षेत्रों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों एवं कार्यकताओं ने गत दिवस दिल्ली-मेरठ नमो भारत ट्रेन की सामूहिक यात्रा कर इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय लोकदल जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज ने बेगमपुल मेट्रो स्टेशन से किया। कार्यकर्ता शताब्दी नगर मेट्रो स्टेशन तक मेरठ की तरक्की देखने के लिए खुद मेट्रो में सवार हुए। जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज ने कहा कि यह परियोजना मेरठ के विकास को नई दिशा देगी और आने वाले समय में रोजगार व निवेश के अवसरों में वृद्धि होगी। इस दौरान सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद, रालोद हरियाणा प्रभारी विनय प्रधान, पूर्व विधायक विनोद हरित, कर्नल ब्रह्मपाल सिंह तोमर, वरिष्ठ नेता रणवीर दहिया, विनय प्रधान, गौरव जिटोली, विकास भैंसा, जिला पंचायत सदस्य प्रताप लोहाया, अजीत प्रताप, दीपक गुन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय लोकदल परिवार ने परियोजना महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Share.

About Author

Leave A Reply