मेरठ 21 अप्रैल (प्र)। 20 साल से आबूलेन व्यापार संघ के सर्वसम्मति से हो रहे चुनाव में इस बार मजबूत गुटबंदी उभरकर सामने आई तथा अभी युवा व्यापारियों में शुमार आकाश खन्ना और प्रदीप गुप्ता पैनलों के बीच 30 अप्रैल को मतदान होना पक्का है ऐसा अब तक जो दिखाई दे रहा है उसके हिसाब से कहा जा सकता है। बताते चले कि 211 व्यापारिक सदस्यों वाले इस व्यापार में चुनाव कराने का कार्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में हर क्षेत्र और दोनों पैनलों में चर्चित राहुल दास के जिम्मे है और इस कार्य में उनका सहयोग सहायक अधिकारी के रूप में संजय सिंघल कर रहे है। जीत हार किसे मिलेगी वो तो अलग बात है लेकिन संयुक्त व्यापार संघ अजय गुप्ता और नवीन गुप्ता दोनों ही गुट के सर्मपित मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए प्रयासरत है बीते रविवार को नाम वापसी के बाद अध्यक्ष पद पर आकाश खन्ना एवं प्रदीप गुप्ता का मुकाबला होना बताया जा रहा है।
फिलहाल जारी हुई सूची के अनुसार अध्यक्ष पद पर आकाश खन्ना, प्रदीप कुमार गुप्ता, महामंत्री पद पर मुकुल त्यागी और राजबीर सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर चितवन अरोड़ा और गौरव सेठ, उपाध्यक्ष पद पर भूपेंद्र सिंह, रमेश कुमार चौधरी, संजय कुमार, समित आहूजा, संगठन मंत्री पद पर मोहम्मद आसिफ अंसारी, नितिन माहेश्वरी, मंत्री पद पर अजय अग्रवाल, अजय कुमार अग्रवाल, अंकुर गुप्ता, चेतन नागपाल, हिमांशु मुटरेजा, मनीष महाजन, निखिल खन्ना, राजन पाहवा, सागर गुप्ता, संजय मुंजाल, शम्मी आनंद, सिराज अहमद, शिवम माहेश्वरी, सुनील सोनकर, तरुण सेठ, वसीमुद्दीन को के नाम आए। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर विशाल अग्रवाल और मंत्री पद पर अंकुल अग्रवाल और कुलविंदर सिंह ने अपने नाम वापस लिए।
इनके अतिरिक्त मीडिया प्रभारी के पद पर सचिन रस्तोगी निर्विरोध चुने जा चुके है। अब जानकारी अनुसार सात पदों पर पंद्रह उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। और उनके समर्थक अपनी अपनी और अपने प्रत्याशी की जीत का दावा कर रहे हैं। संयुक्त व्यापार संघ अजय गुट के अध्यक्ष अजय गुप्ता के पुत्र सागर गुप्ता भी चुनाव मैदान में है। इसलिए दोनों गुट के अध्यक्ष कुछ व्यापारियों के कहे अनुसार यह कहते सुने जाते है कि चुनाव कांटे का होगा। कई लोगों का यह भी कहना है कि राहुल दास के चुनाव अधिकारी के रूप में चुनाव निष्पक्ष होंगे यह भी पक्का है और यह भी तय है कि जीते हारे कोई भी व्यापारियों के हित में सब एक होकर खड़े होंगे। अध्यक्ष पद के साथ ही महामंत्री पद पर राजवीर सिंह और मुकुल त्यागी तथा कोषाध्यक्ष पद पर गौरव सेठ एवं चितवन अरोड़ा के बीच कांटे की टक्कर रहेगी वोट किसी को चाहे कितने भी पड़े।