Sunday, February 15

रालोद नेताओं ने किया गोल्ड मेडलिस्ट राशि प्रजापति का सम्मान

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 23 जनवरी (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। नेपाल में आयोजित जेपीएसआर प्रातियोगिता में 200 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीतकर पनवाड़ी गांव दौराला की बेटी राशि प्रजापति ने गांव और मेरठ का नाम रोशन किया है।
राशि प्रजापति का रालोद नेता संजय पनवाड़ी की अध्यक्षता और बाबूराम प्रजापति के संचालन में सम्मान किया गया। राशि प्रजापति को कुछ धनराशि भी भेंट की गई। संजय पनवाड़ी ने कहा कि खेल से गांव, प्रदेश और देश की अलग पहचान है। गांव से निकलकर आगे बढ़कर बेटियों को खेलना होगा। राशि प्रजापति ने मेडल लाकर गांव का नाम रोशन किया है। इस दौरान पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह, प्रवीन बड़कली, गोविंद प्रजापति, राहुल प्रजापति, राजा प्रजापति, संजीव योगी आदि मौजूद रहे।

Share.

About Author

Leave A Reply