Saturday, July 27

चार गुटों में बंटा सदर व्यापार मंडल, आरोप प्रत्यारोप जारी, अजय गुप्ता गुट से जुड़ सकते है नये पदाधिकारी, मुख्य चुनाव अधिकारी बोले नहीं मिला पत्र

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 18 जनवरी (प्र)। सदर व्यापार मंडल सम्पूर्ण के अध्यक्ष रहे सुनील दुआ का पहले कहना था कि फरवरी में चुनाव की तैयारी है लेकिन गत दिवस 24 जनवरी को इसका चुनाव कराने की घोषणा की गई और खबर के अनुसार रवि महेश्वरी को मुख्य तथा आनंद कुमार जैन व नरेन्द्र कुमार गुप्ता को उप चुनाव अधिकारी नियुक्त किये जाने की बात सामने आई। आज एक सवाल के उत्तर में मुख्य चुनाव अधिकारी घोषित किये गये रवि महेश्वरी का कहना था कि अभी तक इस संदर्भ में कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है इसलिए आज ही इस संदर्भ में कार्यक्रम घोषित करना संभव नहीं है। पत्र मिलते ही योजना अनुसार कार्यक्रम बनाया जाएगा।

बताते चले कि सुनील दुआ गुट द्वारा अध्यक्ष महामंत्री कोषाध्यक्ष उपाध्यक्ष उप मंत्री प्रबंधक के अलावा 19 कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव कराये जाएंगे कहा जा रहा है ये तो रहा श्री दुआ के गुट का हाल। लेकिन इनके महामंत्री और दमदार व्यापारी नेता अमित बंसल का आरोप है कि कुछ व्यक्तियों द्वारा सदर व्यापार मंडल के नाम का गलत उपयोग करते हुए बैठक कर चुनाव कराने का फेसला लेने की सूचना दी जा रही है जो व्यापार मंडल के संविधान के नियम विरूद्ध है। व्यापार मंडल चिट्फंड सोसायटी में रजिस्टर्ड है और उनके ही हिसाब से चुनाव कराये भी जाएंगे। नियमानुसार बैठक बुलाने पत्राचार करने का अधिकार केवल महामंत्री का है। इसलिए महामंत्री की सहमति के बिना बुलाई गई बैठक अवैधानिक है।

स्मरण रहे कि एक जमाने में व्यापारियों के सदस्यों की संख्या क्षेत्रफल के हिसाब से जनपद के प्रतिष्ठित और मजबूत व्यापारियों के संगठन में गिने जाने वाले सदर व्यापार मंडल में पिछले कुछ माह से बिखराव की स्थिति चल रही है। इसके पीछे कई कारण मौखिक रूप से बताये जाते है। कुछ व्यापारियों का कहना है कि पदाधिकारियों का अहम इसके लिए जिम्मेदार बना तो कुछ का कहना है कि वाहन पार्किंग का मुद्दा भी कारण हो सकता है तो कई का मानना है कि हनुमान चौक के आसपास की बेहाल सड़क का सुधार न होना इसके पीछे है क्योंकि कुछ व्यापारियों का कहना है कि पूर्व संगठन के व्यापारी नेता इस ओर ध्यान नहीं दे रहे थे लेकिन जो भी हो बीती 23 दिसंबर को 150 व्यापारियों ने सदर व्यापार मंडल से अलग होकर बाम्बे व्यापार संघ का गठन किया। और फिर शिव चौक से एल्फा ब्र्रेकरी और दिल्ली छोले वाले की दुकान तक के 250 व्यापारियों ने सदर व्यापार मंडल केन्द्रीय का गठन कर लिया। इसमें जकियूद्दीन गुडडू अध्यक्ष तथा रितेश जायसवाल महामंत्री बनाये गये इसके अलावा काली माई मंदिर से पंजाब ज्वैलर्स तक सदर व्यापार मंडल त्रिवेणी चौक का गठन हो गया। जिसके अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा और महामंत्री विजय ओबराय तथा कोषाध्यक्ष संचित गुप्ता को बनाया गया।

दुआ गुट के कोषाध्यक्ष सचिन चोपड़ा का कथन है कि कुछ स्वयंभू अध्यक्ष और महामंत्री बन रहे है पर चुने गये पदाधिकारियों ने कहा है कि डेढ सौ और ढाई सौ व्यापारियों के संगठन के पदाधिकारी स्वयंभू नहीं होते वर्तमान में तो ऐसा कहने वाले ही स्वयंभू नजर आ रहे है। दूसरी तरफ सदर व्यापार मंडल में हुए बिखराव पर संयुक्त व्यापार संघ अजय गुप्ता और नवीन गुप्ता गुट पूरी नजर रखे है बताया जाता है और इन दोनों का ही प्रयास है कि नये बने व्यापार संगठनों के पदाधिकारी उनकी सदस्यता ले। इस संदर्भ में जब नवगठित व्यापारिक संगठनों के कुछ पदाधिकारियों से बातचीत हुई तो उनका मौखिक रूप से कहना था कि अजय गुप्ता गुट से जुड़ने की सोच रहे है क्योंकि वो कई समस्याओं का समाधान कराने में इस समय मदद कर सकते है।

Share.

About Author

Leave A Reply