मेरठ 15 नवंबर (प्र)। 15 नवंबर से सेना की देखरेख में मेरठ के सोफीपुर में प्रादेशिक सेना के विभिन्न पदों के लिए भर्ती रैली प्रारंभ होगी, जो 14 दिसंबर तक चलेगी। पहले दिन उत्तराखंड के पांच जिलों के अभ्यर्थियों की भर्ती रैली होगी। यह ओपन रैली होगी, जिसमें शर्तो और योग्यता के अनुसार अभ्यर्थियों को शामिल होने का अवसर मिलेगा।
प्रादेशिक सेना (मध्य कमान) की ओर से भर्ती के लिए पूर्व में ही सूचना जारी की जा चुकी है। प्रादेशिक सेना में मेरठ समेत देश के चार शहरों में एक साथ भर्ती रैली 15 नवंबर से शुरू हो रही है। भर्ती रैली के अधिकारियों के अनुसार सोफीपुर में कुल 792 पदों के लिए भर्ती होने जा रही है। कई पदों पर भर्ती होगी। मेरठ में इस भर्ती रैली का आयोजन सेना के 153 इंफैंट्री बटालियन(टीए) डोगरा के माध्यम से होने जा रहा है। भर्ती रैली को लेकर पूर्व में ही पुलिस, प्रशासन के अधिकारियों को सूचना दी जा चुकी है। अधिकारियों के अनुसार मेरठ में यह भर्ती रैली उत्तर प्रदेश के 39 और उत्तराखंड के सभी 13 जिलों के लिए है। प्रदेशिक सेना में भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों का पहले फिजिकल और मेडिकल टेस्ट होगा। इसमें पास अभ्यर्थियों की ही लिखित परीक्षा की जाएगी।
कौन हो सकता है शामिल
प्रादेशिक सेना भर्ती में 8वीं से 12वीं पास तक के अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता पद के अनुरूप निर्धारित किया गया है। भर्ती के लिए उम्र सीमा 18 से 45 साल है। चयन होने पर सेना की तरफ से निर्धारित वेतन दिया जाएगा।
आज इनकी है भर्ती रैली
15 नवंबर को सोफीपुर में उत्तराखंड के उत्तर काशी, बागेश्वर, चम्पावत, ऊधम सिंह नगर और टिहरी गढ़वाल के अभ्यर्थियों की भर्ती रैली होगी। 16 नवंबर को दस्तावेजों और मेडिकल जांच होगी। मेरठ जिले के अभ्यर्थियों की भर्ती रैली 13 दिसंबर को होगी।
इन पदों पर होगी आज से भर्ती रैली
प्रादेशिक सेना भर्ती के तहत सैनिक (जीडी) पद पर 792 भर्ती होनी है। सैनिक क्लर्क के 752, सैनिक (सर्वे) 6, सैनिक (शैफ स्पेशल) 1, सैनिक (कुक सेवा) 2, सैनिक (रैलयवी) 2, सैनिक (कम्पवायर बटालियरी) 2, सैनिक (दर्जी) 1, हाउस क्रोयर 10, सैनिक (मेस) 4, सैनिक (कारीगर लकड़ी) 2, सैनिक (हेल्थ ट्रेजर) 3 पदों पर भर्ती की जानी है। ये पद महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थियों के लिए हैं।
इन रैलियों में पहले चरण शारीरिक क्षमता और मेडिकल परीक्षण में उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करके अगले चरण के लिए सेलेक्ट किया जाएगा। जिसमें लिखित परीक्षा ली जाएगी। रिटन एग्जाम की डेट्स टेरिटोरियल आर्मी बाद में घोषित करेगी। दोनों चरणों को क्वालिफाई करने के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी। जिसमें चयनित अभ्यर्थियों के नाम होंगे।
रैली में जाते समय अभ्यर्थी डोमिसाइल सर्टिफिकेट, चरित्र प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज कलरफुल फोटोग्राफ, 10वीं 12वीं मार्कशीट, पैन और आधारकार्ड,अविवाहित प्रमाण पत्र, विवाहित के लिए तहसीलदार/जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी प्रमाण पत्र जैसे डॉक्यूमेंट्स लेकर जरूर जाएं। अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी टेरिटोरियल आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट https://territorialarmy.in/ भी चेक कर सकते हैं।
