
मेरठ, 26 मार्च (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। पत्रकार संपादकों के प्रेरणास्रोत मार्गदर्शक क्रांतिकारी रहे गणेश शंकर विद्यार्थी जी के बलिदान दिवस के उपलक्ष में आज ऑल इंडिया न्यूज पेपर एसोसिएशन आईना के द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। 3 बजे शुरू होकर लगभग एक घंटे चली गोष्ठी की अध्यक्षता लालारामानुज दयाल वैश्य बाल सदन के सचिव एडवोकेट हर्ष वर्धन बिट्टन तथा संचालन पुनीत सिंघल संपादक सिंघल टाइम्स द्वारा किया गया। इस गारिमापूर्ण गोष्ठी में सभी वक्ताओं ने गणेश शंकर विद्यार्थी के दिखाये मार्ग पर चलने समाचार पत्र संपादकों पत्रकारों तथा संचालकों को एक जुट कर इस चौथे स्तंभ की गरिमा जो गणेश शंकर विद्यार्थी जी आदि द्वारा कायम की गई थी उसे बनाये रखने और गणेश शंकर जी द्वारा दिये गये बलिदान की भावना को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।
गोष्ठी में आये साथियों का स्वागत आईना के नेशनल चेयरमैन सुरेन्द्र शर्मा ने किया। तथा संपादक पत्रकार रवि कुमार बिश्नोई पुष्पेन्द्र शर्मा जानेमाने फिल्म अभिनेता गिरीश थापर दीप जैन नरेन्द्र जैन प्रशांत कौशिक पुनीत सिंघल नरेश दत्ता सुन्दर स्वरूप शर्मा आदि सहित अध्यिक्षीय भाषण में हर्ष वर्धन बिट्टन ने सभी का आगमन के लिए आभार व्यक्त किया और सभी से आग्रह किया कि हिन्दी पत्रकारिता का परचम फहराने वाले अपने आदर्श रहे पत्रकार संपादकों को इसी प्रकार से याद रखते हुए ऐसी गोष्ठियों आदि का आयोजन वक्त की सबसे बड़ी मांग है। सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए के संस्थापक राष्ट्रीय महामंत्री अंकित बिश्नोई भाजपा व व्यापारी नेता संदीप गुप्ता एल्फा आदि ने भी इस सफल आयोजन के लिए सुरेन्द्र शर्मा को बधाई दी।
