Saturday, May 31

युवक की आंख में गोली लगी लाश मिली, 17 घंटे पहले गर्लफ्रेंड के साथ बनाई थी रील

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 30 मई (प्र)। मेरठ में शुक्रवार को सुबह युवक की लाश मिली है। उसकी आंख में गोली लगी थी। राहगीरों की जानकारी पर पुलिस पहुंची। लाश के पास में ही एक तमंचा था। पता चला कि युवक एक दिन से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। लेकिन, कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मॉर्च्युरी के सामने गढ़ रोड पर जाम लगा दिया। सड़क पर बैठ गए। उनका है कि मेरा बेटा सुसाइड नहीं कर सकता है। वहीं पुलिस का कहना है कि युवक ने आत्महत्या की है, जबकि परिजनों ने मोहल्ले में रहने वाली लड़की के परिजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

वहीं, 17 घंटे पहले उसने गर्लफ्रेंड के साथ रील बनाकर पोस्ट की थी। जिसमें लिखा था-मेरे साथ अच्छा नहीं किया तूने। बैकग्राउंड में गाना बज रहा था-ये धोखे…प्यार के धोखे। ये मामला भावनपुर के जाग्रति विहार का है।

मां बबीता ने बताया-29 मई रात को लड़की के लोगों ने तुषार के भाई कृष्ण और पिता संजय से मारपीट की थी। इसके बाद तुषार कहीं लापता हो गया।

आज सुबह उसकी लाश मिली। उसकी आंख पर गोली गली थी। उसके पास कोई तमंचा नहीं है। लड़की के घर वालों ने हत्या कर लाश को यहां फेंक दिया। वो पहले भी मारने की धमकी दे चुका है।

तुषार का मोहल्ले की एक लड़की के साथ अफेयर चल रहा था। एक साल पहले वह उसे लेकर भाग गया था, जिसका मुकदमा मेडिकल थाने में दर्ज हुआ था। इसी मुकदमे में अब मामला कोर्ट में चल रहा है।

लड़की लेकर भागने के मामले में 29 मई को मुकदमे की कोर्ट में तारीख थी। जहां पर युवती की गवाही होनी थी। वहां पर तुषार की मुलाकात युवती से हुई थी।

लड़की पक्ष का आरोप है कि उसने युवती पर अपने पक्ष में गवाही देने को कहा था। मना करने पर युवती की स्कूटी और मोबाइल लेकर भाग गया था। इसके बाद वो कहां गया हमें नहीं पता।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मामला फिलहाल आत्महत्या का है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

Share.

About Author

Leave A Reply