मेरठ 26 जनवरी (प्र)। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने कहा कि मिर्जापुर की घटना अब केवल लव जिहाद नहीं रही है। अगर इसे जिम जिहाद कहा जाए तो कतई गलत नहीं होगा। जिम में अब जितना जिहाद चल रहा है, उतना कहीं और नहीं चल रहा। बबीता चौहान रविवार को यहां सर्किट हाउस में एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रही थीं।
कहा कि उन्हें अपनी एक साल पुरानी वह बात याद आ रही है जिसमें उन्होंने जिम में महिला ट्रेनरों को शामिल किए जाने और बड़े ब्यूटी पार्लर व बुटीक में महिलाओं को अवश्य स्थान दिए जाने पर जोर दिया था। वह मानती हैं कि अगर ऐसा हो जाए तो महिला सशक्तिकरण की संभावनाओं को और बल मिलेगा।
बबीता चौहान ने झांगुर बाबा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लव जिहाद को बढ़ावा देने वाला वह शख्स कोबरा सांप था। यह जो जिम जिहाद में शामिल रमीज जैसे लोग हैं, यह उसी के पैदा किए गए सपोले हैं। इनसे बचने के लिए हमें सजग रहना होगा। क्योंकि जिम, बुटीक व ब्यूटी पार्लर जैसे स्थान उनके निशाने पर हैं।
बबीता चौहान ने कहा कि आयोग ऐसे प्रकरण को लेकर सख्त है। उनके द्वारा एक अभियान की रूपरेखा तैयार की गई है, जिसमें वह महिला वर्ग को जागरूक बनाने का काम करेंगे।
महिलाओं को यही समझाना है कि वह अपना दिमाग खोलकर किसी भी काम में शामिल हों। जिससे मिल रही हैं या जिससे दोस्ती कर रही हैं, उसकी पृष्ठभूमि जरूर देख ले। घरों के भीतर अपने में व्यस्त रहने की जो प्रथा शुरू हो गई है उसे भी खत्म करना होगा।
बबीता चौहान ने कहा कि कोई भी पेशा आज सुरक्षित नहीं है। हर पेशे में घुसने से पहले सजग रहना होगा। माता-पिता भी यह ध्यान रखें उनके बच्चे जिस जगह जा रहे हैं वह उनके लिए सुरक्षित है या नहीं। सरकार इस मुद्दे पर लगातार कार्रवाई कर रही है। जिम जिहाद के सामने आने के बाद काफी लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। अभी कुछ लोग शेष हैं जिन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा।
बुर्के को लेकर खुद के द्वारा दिए गए एक बयान के जवाब में बबीता चौहान ने कहा कि आज बुर्के के पीछे क्या नहीं हो रहा, यह सब जानते हैं। कई जगह ज्वेलर्स ने अपने यहां बुर्के वाली महिलाओं को प्रतिबन्ध किया हुआ है। अब वह खुद भी सुनवाई करती हैं तो भी महिला बुर्का पहन के आती हैं।
सवाल यह है उनके सामने बुर्का पहन के आने की क्या जरूरत है। 6 साल की बच्ची के साथ बुर्के में मौजूद हैवान ने गलत हरकत की, यह घटना किसी से छिपी नहीं है।
