Saturday, July 27

ये सेलेब्रिटीज रखते है पत्नी के लिए करवा चौथ का व्रत

Pinterest LinkedIn Tumblr +

नई दिल्ली 31 अक्टूबर। भारत पर्व और त्योहारों का देश है। इन त्योहारों की छाप से फिल्म इंडस्ट्री भी अछूती नहीं है। सेलिब्रिटीज भी खूब जोरशोर से त्योहार सेलिब्रेट करते हैं। ‘करवा चौथ’ भी ऐसा त्योहार है, जिसकी धूम बॉलीवुड में नजर आती है। अपने पार्टनर की लम्बी उम्र के लिए सेलिब्रिटी पत्नियां करवा चौथ मनाती हैं। मगर, कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं, जो अपनी पत्नियों के साथ इस व्रत का पालन करते हैं।

अभिषेक बच्चन- अभिषेक और ऐश्वर्या ने 20 अप्रैल, 2007 को मुंबई में शादी के बंधन में बंधे थे। हम सभी जानते हैं कि ऐश्वर्या राय बच्चन हर साल अपने पति अभिषेक बच्चन के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं, लेकिन कम ही लोग जानते होंगे कि अभिषेक भी करवा चौथ का व्रत रखते हैं।

आयुष्मान खुराना- आयुष्मान खुराना तब सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था, जिन्हें 2018 में उनके कैंसर का पता चला था। अभिनेता ने ताहिरा के अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत रखा था। आयुष्मान ने हथेली पर मेहंदी से ताहिरा के नाम का पहला अक्षर लिखवाया था। इसके बाद से आयुष्मान लगातार अपनी पत्नी ताहिरा के लिए व्रत रख रहे हैं।

रणवीर सिंह – रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बी-टाउन में फैंस के फेवरेट कपल हैं. दोनों के बीच कितना प्यार ये तो जगजाहिर है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि रणवीर भी अपनी लेडी लव के लिए करवाचौथ का व्रत रखते हैं. इसका खुलासा खुद एक्टर ने ही एक इंटरव्यू में किया था.

राज कुंद्रा- बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने 22 नवंबर 2009 को अपने प्यार राज कुंद्रा के साथ शादी करके कई लोगों के दिल तोड़ दिए थे। जब से वे शादी के बंधन में बंधे हैं, तब से राज शिल्पा को लाड़-प्यार दे रहे हैं और सुनिश्चित कर रहे हैं कि वह वैसे ही रहे जैसी हैं। करवा चौथ 2020 पर राज ने अपने आईजी पोस्ट में खुलासा किया था कि वह ग्यारह साल से करवा चौथ का व्रत रख रहे हैं।

विराट कोहली- विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहली बार एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे से मिले थे और उन्हें प्यार हो गया था। काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2017 में उन्होंने शादी कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। हालांकि, यह उनके दूसरे करवा चौथ के दौरान था, जब दोनों ने खुलासा किया था कि वे एक-दूसरे के फास्टिंग पार्टनर हैं। अपने सेलिब्रेशन की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए विराट ने लिखा था, “जो एक साथ व्रत रखते हैं, वे एक साथ हंसते हैं। हैप्पी करवा चौथ।”

जय भानुशाली- जय भानुशाली और माही विज 11 नवंबर, 2011 को शादी के बंधन में बंध गए थे। उन्होंने फरवरी 2012 में अपनी गुप्त शादी के रहस्यों का खुलासा किया था। हालांकि, दोनों ने लास वेगास में फिर से शादी की और उनकी तस्वीरें आज भी हमारा दिल जीत लेती हैं। 2014 में मीडिया से बातचीत में जय ने खुलासा किया था कि वह अपनी पत्नी को खास महसूस करवाना चाहते हैं और यही वजह है कि वह हर साल उनके लिए करवा चौथ का व्रत रखते हैं।

Share.

About Author

Leave A Reply