Wednesday, October 16

भारत सरकार द्वारा आयोजित नीलामी में इस बार नमो भारत का मोमेंटो भी शामिल

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 27 सितंबर (प्र)। दिल्ली से मेरठ तक चलने वाली देश की पहली रैपिड रेल नमो भारत का मोमेंटो भी अब नीलाम किया जाएगा। इसे पीएम मोमेंटो ऑक्शन में शामिल किया गया है। यह मोमेंटो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रैपिड रेल के पहले चरण साहिबाबाद से दुहाई तक 20 अक्टूबर 2023 को शुभारंभ के समय दिया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा समय-समय पर प्राप्त किए गए उपहारों और स्मृति-चिन्हों की नीलामी के रूप में आयोजित पीएम मोमेंटो ऑक्शन एक बार फिर चर्चा में है। इस बार नीलामी में नमो भारत का मोमेंटो को भी शामिल किया गया है, जो देश के विकास, प्रधानमंत्री मोदी के दृष्टिकोण और आत्मनिर्भर भारत की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

यह नीलामी भारत सरकार द्वारा आयोजित की जाती है, जिसका उद्देश्य उन उपहारों और मोमेंटोज को नीलाम करना है जो प्रधानमंत्री मोदी को विभिन्न अवसरों पर मिले हैं। नीलामी का मकसद न केवल संग्रहणीय वस्तुओं को जनता तक पहुंचाना है, बल्कि इससे प्राप्त राशि को राष्ट्रीय धरोहरों, खासकर नमामि गंगे परियोजना जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं के लिए उपयोग किया जाता है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य देश की पवित्र नदियों की सफाई और संरक्षण में सहयोग करना है। इसमें आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया जैसे अभियानों की भी झलक देखने को मिलती है।

पीएम मोदी के उपहारों पर बोली लगाने की शुरुआत हो चुकी है। 2 अक्टूबर तक इच्छुक लोग बोली लगा सकते हैं। बोली लगाने के लिए http://pmmementos.gov.in पर लॉगिन करें। नीलामी में भाग लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति और संस्थाएं ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से भाग ले सकते हैं। यह नीलामी पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संचालित की जाती है, जिसमें हर कोई समान रूप से भाग ले सकता है। नीलामी में विभिन्न प्रकार की वस्तुएं शामिल की गई हैं, जिनमें से कुछ बहुत ही दुर्लभ और अनूठी हैं। इन वस्तुओं में पारंपरिक शिल्पकला, चित्रकला, हस्तशिल्प, और आधुनिक कला के नमूने शामिल हैं।
मेरठ से दिल्ली तक चलने वाली देश की पहली रैपिड रेल नमो भारत के मोमेंटो का बेस प्राइस 11000 रखा गया है। अभी तक इसकी बोली 25000 तक पहुंच गई है । अभी 2 अक्टूबर तक कोई भी व्यक्ति इसे लेने के लिए वेबसाइट पर जाकर बोली लगा सकता है।

Share.

About Author

Leave A Reply