Wednesday, October 16

माध्यमिक कार्मिक संघ के चुनाव संपन्न,  72 मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 27 सितंबर (प्र)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के माध्यमिक कार्मिक संघ चुनाव गुरुवार को संपन्न हुए चार पदाधिकारी और पांच सदस्यों की कार्यकारणी के लिये हुए मतदान प्रक्रिया में 72 मतदाताओं ने उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला किया। इस दौरान संघ से जुडे सदस्यों और पदाधिकारियों में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। मतगणना के बाद जारी परिणामों में जीत हासिल करने वाले पदाधिकारियों और सदस्यों को मिठाई खिलाकार शुभकामनाएं दी गई।

संघ के अध्यक्ष, मंत्री, संघठन मंत्री और कोषाध्यक्ष के साथ ही पांच सदस्यों की कार्यकारणी चुने जाने के लिये सुबह 10 बजे से वोटिंग शुरू हुई। यूपी बोर्ड आफिस के हॉल में दोपहर बाद तक चली वोटिंग के दौरान 72 सदस्यों कुल 4 पदाधिकारियों और 5 सदस्यों को चुनने के लिये जमकर वोट डाले। क्षेत्रीय अध्यक्ष के लिये धर्मराज, गौरव और अर्जुन सिंह, क्षेत्रीय मंत्री के लिये देवेंद्र सिंह, योपिन गोयल और अजय कुमार, क्षेत्रीय संगठन मंत्री पद के लिये महेश ओझा और हार्दिक तथा क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष के लिये अनिल कुमार सरोज और आशीष तिवारी मैदान में थे। क्षेत्रीय मंत्री पद की दौड़ में शामिल वोपिन गोयल ने बताया कि कार्यकारणी सदस्य के लिये कुल पांच सदस्य जिनमें एक प्रशासनिक अधिकारी, दो प्रधान सहायक और दो वरिष्ठ सहायक के सामने कोई प्रत्याशी सामने न होने के चलते निर्विरोध चुना गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने भी पहुंचकर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया।

ये बने पदाधिकारी
पद                           पदाधिकारी का नाम
क्षेत्रीय अध्यक्ष             धर्मराज
क्षेत्रीय मंत्री                  अजय पटेल
क्षेत्रीय संगठन मंत्री      महेश ओझा
क्षेत्रीय कोपाध्यक्ष        अनिल कुमार सरोज

Share.

About Author

Leave A Reply