Wednesday, October 16

व्यापारियों का पांच लाख तक का कर्ज माफ किया जाए

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 24 सितंबर (प्र)। पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल मेरठ महानगर पदाधिकारियों का सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह वेस्टर्न यूपी चौंबर ऑफ कॉमर्स बॉम्बे बाजार में हुआ। संगठन प्रदेश अध्यक्ष पंडित आशु शर्मा ने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश का व्यापारी प्रदेश में सबसे ज्यादा राजस्व देने के बाद भी उत्पीड़न का शिकार है। चेतावनी दी कि व्यापारियों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन को विवश होगा।

मेरठ महानगर के सभी पदाधिकारी एवं तीनों विधानसभा अध्यक्ष ने व्यापारियों की समस्याओं को उठाया। सम्मेलन में व्यापारियों ने मांगें उठाईं कि उत्तर प्रदेश में व्यापारी आयोग बनाया जाए। व्यापारियों का पांच लाख तक का कर्ज माफ किया जाए। व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस प्राथमिकता के आधार पर दिए जाएं। पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना हो। छोटे व्यापारियों को 25 लाख तक का कर्ज सब्सिडी के आधार पर बिना बैंक गारंटी दिया जाए। जीएसटी का सरलीकरण किया जाए।मुख्य अतिथि संगठन प्रदेश अध्यक्ष पंडित आशु शर्मा रहे। संचालन महानगर प्रवक्ता अशोक टकसालिया ने किया।

महानगर अध्यक्ष विजय राठी ने कहा कि नगर निगम जिस प्रकार व्यापारियों से टैक्स ले रहा है। सुविधाओं के नाम पर बाजारों की दुर्दशा हो रखी है। सड़कों पर गड्ढे हैं। नालों का पानी दुकानों में भरता है। जल्द संगठन नगर निगम घेराव की रणनीति तैयार करेगा। सम्मेलन में सुमेर सिंह धार, मंसूर उल इस्लाम, धर्मेंद्र मलिक, सरदार मंजीत सिंह कोछड़, चौधरी सरताज गाजी, संजू त्यागी, प्रवीण वशिष्ठ रहे।

मेरठ महानगर से 51 पदाधिकारियों की टीम घोषित महानगर अध्यक्ष विजय राठी ने मेरठ महानगर से 51 पदाधिकारियों की टीम की घोषणा की। महानगर कमेटी में अध्यक्ष विजय राठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अलमास खान, राजकुमार मेहंदी रत्ता, उपाध्यक्ष हरप्रीत सिंह आहूजा, फईम अख्तर, गिरीश शर्मा, विपिन चन्द्र जोशी, आसिफ खान, अशोक शर्मा, सौरभ कौशिक नियुक्त किए। कोषाध्यक्ष श्याम पारूथी, महामंत्री मानव ठेकेदार, जुबैर अहमद, सचिव पद पर आतिश अग्रवाल, ललित चौहान, योगेश मंगा, जस्सी सिंह, गौरव चौधरी, विनेश राणा, मुकेश यादव, अनुज बंसल, धनेंद्र शर्मा, मुन्ना गुप्ता, गौरव रस्तोगी, शिवोन गुप्ता, जितेन्द्र घई, राजेंद्र बंसल, दीपक शर्मा सहित 51 पदाधिकारियों को विभिन्न पदों पर नियुक्ति पत्र दिया गया।

Share.

About Author

Leave A Reply