Friday, July 26

फरवरी में जरूरतमंद मरीजों को लगाएंगे मुफ्त पेसमेकर

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 07 दिसंबर (प्र)। बोस्टन कार्डियक फाउंडेशन और जसवंत राय अस्पताल पिछले 23 वर्षों से चली आ रही निस्वार्थ सेवा को जारी रखते हुए 2024 में भी निशुल्क पेसमेकर कैंप फरवरी माह में आयोजित करेगा।

वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डा.राजीव अग्रवाल ने कहा कि 23 वर्ष पूर्व डॉ. एस कुमार ने यह रास्ता दिखाया था। तब से बोस्टन कार्डियक फाउंडेशन के सरंक्षक डॉक्टर सलील मिद्धा और वह खुद इस अभियान को लगातार चलाते आ रहे हैं। अभी तक लगभग 650 लोगों को निशुल्क पेसमेकर अस्पताल में लगाए जा चुके हैं। इस पेसमेकर को लगाने में करीब डेढ़ लाख से साढ़े चार लाख रुपए तक का खर्च आता है। जिसे यह दोनों संस्था वहन करती है। इस कैंप में 15-20 गरीब व जरूरतमंद मरीजों को पेसमेकर लगाए जाएंगे।

पेसमेकर, हॉस्पिटल चार्ज, जांच और डॉक्टर की फीस का खर्चा संयुक्त रूप से यह दोनों संस्थाएं उठाएंगे। जसवंत राय अस्पताल में पत्रकारों से रूबरू हुए वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ राजीव अग्रवाल ने बताया कि जिस मरीज की नब्ज कम होती है, उसे यह पेसमेकर लगाया जाता है। इसके बाद अगर हार्ट काम करना बंद करता है, तो तुरंत यह पेसमेकर शुरू हो जाता है। रजिस्ट्रेशन के लिए 0121-2651700, के अलावा मोबाइल नंबर 9917758886, 9719362369, 8532973137 और www- bostoncardiacfoundation- org पर भी संपर्क किया जा सकता है। डॉ. राकेश मौर्या, डॉ. एससी अग्रवाल, शैलेन्द्र अग्रवाल, अशोक राजवंशी, राजीव रस्तोगी रहे।

Share.

About Author

Leave A Reply