Tuesday, October 14

महिलाएं बनें आत्मनिर्भर, देश को मिलेगा नेतृत्वः धर्मपाल सिंह

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 09 अक्टूबर (प्र)। भाजपा के प्रदेश महामंत्री  (संगठन)  धर्मपाल  सिंह ने कहा  कि आत्मनिर्भर भारत का संकल्प तभी साकार होगा, जब देश की आधी आबादी, यानी महिलाएं हर क्षेत्र में समान भागीदारी निभाएंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का अंत्योदय दर्शन महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने और नेतृत्व संभालने से ही पूर्णतरू हो पाएगा। धर्मपाल सिंह ने संगठन में महिला शक्ति को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया और नारी शक्ति से राष्ट्र शक्ति का नारा दिया।

बुधवार को बाईपास स्थित ब्रेवुरा होटल में पश्चिम क्षेत्र की महिला प्रतिनिधियों का विशेष सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता भाजपा के प्रदेश महामंत्री(संगठन) धर्मपाल सिंह रहे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर महिला कार्यकर्ताओं की भूमिका तय की जाए, ताकि महिला से महिला तक संवाद की शृंखला बन सके। नारी  शक्ति से राष्ट्र  शक्ति के आह्वान को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी भाजपा  महिला  मोर्चा की है। पश्चिम  उत्तर  प्रदेश के 330  मंडलों में महिला सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष  सत्येंद्र  सिसोदिया  ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी  के नेतृत्व में भारत सशक्त, शक्तिशाली और आत्मनिर्भर बना है। प्रदेश  महामंत्री  एवं एमएलसी  सुभाष  यदुवंश  ने कहा कि आधी  आबादी आत्मनिर्भर  भारत  अभियान को पूरा करेगी। महिला  मोर्चा  की  प्रदेश  अध्यक्ष  एवं  राज्यसभा  सदस्य  गीता  शाक्य  ने कहा कि मंडल स्तर पर चौपालें आयोजित कर मातृशक्ति को जोड़ा जाए। संचालन महिला  मोर्चा  की प्रदेश  मंत्री  रश्मि  रावल ने किया। अध्यक्षता पश्चिम  क्षेत्र  की  महिला  मोर्चा  अध्यक्ष  वर्षा  कौशिक ने की। संयोजन क्षेत्रीय  महामंत्री  डा.  विकास  अग्रवाल, सह-संयोजन क्षेत्रीय  मंत्री  हरजिंदर  कौर और स्वागत  महानगर  अध्यक्ष  विवेक  रस्तोगी  एवं  महामंत्री  अरविन्द गुप्ता  मारवाड़ी ने किया।

कार्यक्रम में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की क्षेत्रीय संयोजक कविता सिरोही, माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  गुलाब  देवी,  गाजियाबाद की मेयर व प्रदेश  उपाध्यक्ष  सुनीता  दयाल,  पूर्व राज्यसभा सांसद व प्रदेश उपाध्यक्ष कांता  कर्दम,  प्रदेश  मंत्री  प्रिया  अग्रवाल, मेरठ की पूर्व मेयर मधु गुर्जर, महिला आयोग की सदस्य डा. मीनाक्षी भराला, डा. हिमानी अग्रवाल, पूर्व सदस्य राखी त्यागी, सुषमा जैन, गीता शर्मा, अचला सिंह, रजनी कुशवाहा, डा. मंजू सेठी, इंदू वत्स, क्षेत्रीय मीडिया  प्रभारी  गजेंद्र  शर्मा मौजूद रहे।

Share.

About Author

Leave A Reply