Saturday, March 28

जीमखाना के योगेंद्र शर्मा श्रेय शर्मा के संचालन में हुआ होली मिलन, अगले साल शताब्दी वर्ष के रूप में मनेगा

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 05 मार्च (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। स्वतंत्रता सेनानी काकोरी कांड के हीरो सम्पादक रहे पंडित गौरी शंकर जी द्वारा स्थापित जीमखाने का होली मिलन अगले वर्ष 100 साल का हो जाएगा।
आपसी सद्भाव और भाईचारे तथा गंगा जमुनी तहजीब की जीती जागती मिसाल होली पर रंग वाले दिन शाम को होने वाले होली मिलन का आयोजन और संचालन वर्तमान में पंडित गौरी शंकर जी का दामाद और वरिष्ठ अधिवक्ता श्री योगेन्द्र शर्मा और उनके इंजीनियर पुत्र श्रेय शर्मा द्वारा किया है।
अगले वर्ष इस होली मिलन का शताब्दी वर्ष शहर के हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई सभी मिलकर आपसी सहयोग से स्थापना और समारोह का आयोजन और इस मौके पर हमेशा महामूर्ख की उपाधि से सम्मानित होने वाले पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र शर्मा का सम्मान भी किया जाएगा।


इस मौके पर पूर्व सांसद श्री राजेन्द्र अग्रवाल, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, एमएलसी श्री धर्मेंद्र भारद्वाज, शहर विधायक रफीक अंसारी, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के विनीत शारदा अग्रवाल, भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा, राजनेता चौधरी यशपाल सिंह, पूर्व एमएलसी श्री हरपाल सैनी, युसूफ कुरैशी एडवोकेट, डा. कर्मेंद्र सिंह, भाजपा नेता अरूण वशिष्ठ, पूर्व पार्षद कृष्ण कुमार किशनी, आदित्य शर्मा, पत्रकार पुष्पेन्द्र शर्मा, नीरज कांत राही, इंद्रमोहन आहूजा, अजय सेठी, बदर महमूद, ईश्वर चंद गम्भीर, विजय आनंद अग्रवाल, हरिकिशन वर्मा, एसके दीक्षित एडवोकेट, मेरठ बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता महेन्द्र प्रकाश शर्मा, सुधाकर आशावादी, आरकेबी फाउंडेशन के संस्थापक पत्रकार रवि कुमार बिश्नोई आदि ने अपने विचार रखे और सभी को बधाई दी।

इस मौके पर कवि सुमनेश सुमन, संग्राम सिंह एडवोकेट, डा0 ब्रजभूषण शर्मा, इमरान, जफर भाई, पुनीत मोहन शर्मा, राजनेता दिनेश अग्रवाल, बागपत लोकदल के जिलाध्यक्ष राजकुमार, सुबोध शर्मा एडवोकेट, पार्षद संदीप रेवड़ी व सम्पादक पत्रकार महेन्द्र उपाध्याय, अमित मोहन शर्मा, सुनित, पुनित मोहन शर्मा रामा रबड़, बाबर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व सभी उपस्थितों ने स्व. पंडित गौरी शंकर जी की प्रतिमा पर पुष्प माला चढ़ाकर उन्हें नमन किया।

Share.

About Author

Leave A Reply