मेरठ 08 अगस्त (प्र)। रोडवेज आज सुबह छह बजे से रात बजे तक रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए निश्शुल्क बसों का संचालन करेगा। यह सुविधा 10 अगस्त रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगी। महिलाओं के साथ एक सहयात्री भी निश्शुल्क यात्रा कर सकेगा। त्योहार पर बसों के सुगम संचालन के लिए गुरुवार को क्षेत्रीय प्रबंधक ने कार्ययोजना बनाई। डिपो की सभी बसों के संचालन के निर्देश दिए हैं।
मेरठ परिक्षेत्र जिसमें मेरठ के साथ बागपत और गढ़ भी शामिल है में कुल 900 बसें हैं। वहीं मेरठ जनपद के तीन डिपो में रोडवेज के बेड़े में 590 बसे हैं। मेरठ डिपो की 173 बसें हैं। भैसाली बस अड्डे से दिल्ली, देहरादून, शामली, बिजनौर, बागपत, हरिद्वार जैसे रूटों पर चलती हैं। एआरएम एसपी सिंह ने बताया कि डिपो की सभी 164 बसों को आन रूट रहने के आदेश दिए गए हैं। मुजफ्फरनगर के लिए हर बस एक अतिरिक्त फेरा लगाएगी।
डिपो प्रभारी पदम सिंह ने बताया कि सभी रूटों पर बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। वहीं सोहराब गेट से 253 बसों का संचालन होगा। इसी तरह भैंसाली डिपो की बसें मुजफ्फरनगर, बागपत और कौशांबी के लिए भैंसाली बस अड्डे से चलेंगी। यहां आगरा, अलीगढ़, लखनऊ, बुलंदशहर, मुरादाबाद, लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर के लिए बसों का संचालन होता है। डिपो प्रभारी देवेंद्र भारद्वाज ने बताया कि महिलाओं की निश्शुल्क यात्रा के लिए बसों मुख्य रूटों पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। लखनऊ के लिए 15 और प्रयागराज के लिए दो अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप नायक ने बताया कि महिलाओं को निश्शुल्क गंतव्य तक पहुंचाने के लिए इंतजाम कर लिए गए हैं। इलेक्ट्रानिक टिकटिंग मशीन से महिलाओं को शून्य एमाउंट का टिकट जारी होगा। महिलाओं को असुविधा न हो इसके लिए सभी स्टाफ बस अड्डे पर तैनात रहेगा। प्रत्येक डिपो पर 20 20 बसें रिजर्व में रहेंगी। जिस रूट पर ज्यादा यात्री उपलब्ध होंगे जिन्हें तुरंत उस रूट पर भेजा जाएगा।