Thursday, March 12

नवीन गुप्ता और अजय गुप्ता ने संयुक्त बयान किया जारी, व्यापारि भाइयों के हित के लिए लड़ाई जारी रहेगी

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 12 अप्रैल – संयुक्त व्यापार संघ नवीन गुप्ता व अजय गुप्ता ने आज एक संयुक्त बयान जारी किया जिसमें बताया गया कि सेन्ट्रल मार्किट शास्त्रीनगर में व्यापारिक प्रतिष्ठानो के धवस्तीकारण के सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद सरकार द्वारा व्यापारियों को राहत प्रदान करने के लिए लाई गई संशोधन नीति पर विचार विमर्श करने के लिए तिरंगा चौक व्यापार संघ अध्यक्ष मनोज गर्ग के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई। बैठक में आवास विकास परिषद द्वारा व्यापारियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए लाई गई संशोधन नीति का स्वागत करते हुए उपस्थित व्यापारी प्रतिनिधियों से आग्रह किया गया कि वह अपने स्तर पर व्यापारियों के आवदेन विभाग में जमा कराए। साथ ही जिन 80 व्यापारिक प्रतिष्ठानो के भू परिवर्तन पर आवास विकास परिषद द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है उनसे 25%राशि जमा करने की समय सीमा में राशि जमा करने का निर्णय लिया गया। नवीन गुप्ता व अजय गुप्ता ने संयुक्त रूप से व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनके हितों के लिए लड़ाई जारी रहेगी और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर स्तर पर प्रदेश सरकार में भी सम्पर्क कर निराकरण कराया जायेगा ।
बैठक में नवीन गुप्ता,अजय गुप्ता, मनोज गर्ग, जितेन्द्र अग्रवाल, देवेन्द्र मिनर्वा, शुभम दुबलिश, अनंजय सिंह, सहित अनेकों प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share.

About Author

Leave A Reply