Saturday, July 12

कंकरखेड़ा क्षेत्र के 17 वार्डों में ठेके पर किया जाएगा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 29 मई (प्र)।नगर निगम के 90 में से 73 वार्डों में ही ठेके पर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन हो रहा है। अभी कंकरखेड़ा वाहन डिपो क्षेत्र के 17 वार्ड इससे छूटे हुए हैं। अब नगर निगम यहां का कूड़ा कलेक्शन भी ठेके पर देने जा रहा है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार हो गया है। इस ठेके में चयनित कंपनी को कूड़ा गाड़ी, ईंधन और चालक- हेल्पर सबका प्रबंध खुद करना होगा। निगम केवल भुगतान करेगा।

नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने बुधवार शाम अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिया कि एक-दो दिन में टेंडर जारी कर दिया जाए, ताकि जल्द से जल्द कंकरखेड़ा वाहन डिपो क्षेत्र में 17 वार्डों में भी ठेके पर कूड़ा कलेक्शन शुरू हो कंकरखेड़ा वाहन डिपो क्षेत्र में मलियाना, शिवलोकपुरी, सोफीपुर कासमपुर, मुल्ताननगर, दायमपुर, राम नगर, डिफेंस एंक्लेव, सुभाषपुरी, अनूपनगर, पल्लवपुरम फेस एक, मोदीपुरम, खड़ौली, जटौली, श्रद्धापुरी, पल्लवपुरम फेस दो डिफेंस एंक्लेव, तुलसीनगर वार्ड आते हैं। इस क्षेत्र में करीब 45 हजार मकान हैं। अभी नगर निगम ही कूड़ा कलेक्शन करता है, लेकिन यूजर चार्ज की वसूली नहीं हो पा रही है। नगर आयुक्त ने बताया कि बीवीजी कंपनी के पास दिल्ली रोड और सूरजकुंड वाहन डिपो क्षेत्र के 73 वार्ड हैं। बीवीजी कंपनी के साथ जो अनुबंध हुआ था, उसमें निगम ने कूड़ा गाड़ी कंपनी को दी थी. लेकिन कंकरखेड़ा वाहन डिपो क्षेत्र के वार्डों में कूड़ा कलेक्शन के लिए जो भी कंपनी चयनित होगी उसे अपनी कूड़ा गाड़ी लगानी होगी। बीवीजी कंपनी को नोटिस, भुगतान में कटौती रू नगर आयुक्त ने यूजर चार्ज वसूली कम होने पर बीवीजी कंपनी को नोटिस जारी किया है। करीब 50 लाख से अधिक की कटौती कंपनी के बिल भुगतान में की गई है। दरअसल, 73 वार्डों में कंपनी की ओर से करीब 2.36 लाख आवासीय व व्यावसायिक भवनों से कूड़ा कलेक्शन का दावा किया है, लेकिन यूजर चार्ज वसूली 36 हजार भवनों से ही की गई है। अनुबंध के अनुसार, बीवीजी कंपनी को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के एवज में 60 प्रतिशत यूजर चार्ज वसूली करनी है। नगर आयुक्त ने यूजर चार्ज वसूली बढ़ाने का निर्देश दिया है।

कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था संतोषजनक नहीं
नगर निगम ने 2019 से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू किया था। करीब सात साल हो गए हैं। अभी तक शत-प्रतिशत घरों से कूड़ा कलेक्शन शुरू नहीं हो पाया। कूड़ा कलेक्शन प्रति घर से करने और यूजर चार्ज वसूली के लिए निगम ने बीवीजी कंपनी से अनुबंध किया था । इसके बाद भी अपेक्षित परिणाम नहीं मिल रहे हैं। वहीं, कंकरखेड़ा वाहन डिपो क्षेत्र में निगम खुद 17 वाडों से कूड़ा कलेक्शन कर रहा है, लेकिन यहां भी शत-प्रतिशत घरों तक कूड़ा गाड़ी नहीं पहुंचती है। स्थिति ये है नगर निगम के 90 वार्डों में 50 प्रतिशत घरों से ही कूड़ा कलेक्शन हो रहा है। इससे कूड़ा सड़क पर आ रहा है।

नगर आयुक्त सौरभ गंगवार का कहना है कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन अगले तीन महीने में शत-प्रतिशत घरों तक पहुंचाना है। प्रति सप्ताह समीक्षा की जा रही है। कमियों को ढूंढकर उसे सुधारने और लापरवाही पर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। कूड़ा सड़क पर आने से रोकने और घर से ही कूड़ा उठा लेने पर जोर दिया जाएगा।

Share.

About Author

Leave A Reply