Friday, July 4

कांग्रेस महानगर की नई कार्यकारिणी बनी, 36 सचिव और 19 महासचिव बने

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 02 जुलाई (प्र)। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार को मेरठ महानगर कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी को स्वीकृति देते हुए सूची जारी कर दी । महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने नई टीम के नामों की घोषणा की नई कार्यकारिणी में राकेश गुप्ता कोषाध्यक्ष, हरिकिशन वर्मा प्रवक्ता कपिल पाल सोशल मीडिया प्रभारी राजीव यादव कंट्रोल रूम इंचार्ज, नईम राणा को कार्यालय सचिव मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी में 15 उपाध्यक्ष, 19 महासचिव और 36 सचिव मनोनीत किए गए। 75 सदस्यीय महानगर की जंबो कार्यकारिणी में विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधित्व का समायोजन किया है। नई कार्यकारिणी में मुस्लिम समाज के 21 कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है।
गुर्जर, वैश्य, ब्राह्मण, पंजाबी, दलित, यादव सभी वर्गों को तरजीह देते हुए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। 14 महिलाओं को स्थान दिया है। इसमें मुस्लिम समाज से पांच महिलाएं शामिल हैं। नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण जल्द होगा। सामान्य को 30. मुस्लिमों को 35 फीसदी जगह मिली।

अवनीश काजला अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा महानगर कमेटी में सामान्य को 30 फीसदी, ओबीसी 17 फीसदी, महिलाओं को 21 ने फीसदी, मुस्लिमों को 35 फीसदी, एससी को 18 फीसदी जगह मिली है। ओबीसी, एससी, अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को 70 फीसदी भागीदारी दी गई। 50 वर्ष से कम का प्रतिशत 52 प्रतिशत है। युवा ऊर्जावान चेहरों को मिला प्रतिनिधित्व : रंजन शर्मा महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा नई कार्यकारिणी में अनुभवी नेताओं के साथ युवा व ऊर्जावान चेहरों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। इससे संगठन को नई दिशा और गति मिलेगी।

Share.

About Author

Leave A Reply