Wednesday, November 12

विद्या भारती का अखिल भारतीय विज्ञान मेला 13 नवंबर से, तीन वर्गों में होंगा प्रतियोगिताओं का आयोजन

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, १२ नवंबर (प्र)। विद्या भारती की ओर से हर वर्ष विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहा है। इनमें खेल प्रतियोगिता, गणित मेला. विज्ञान मेला, सांस्कृतिक महोत्सव आदि शामिल हैं। ये प्रतियोगिताएं विद्यालय स्तर से होकर विभाग, प्रान्त, क्षेत्र और अखिल भारतीय स्तर तक आयोजित होती हैं। इसी कड़ी में इस वर्ष विद्या भारती की ओर से 23वें अखिल भारतीय विज्ञान मेले का आयोजन बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, डी-ब्लॉक, शास्त्रीनगर, मेरठ में 13 नवम्बर से 16 नवम्बर तक किया जा रहा है। विज्ञान मेले में प्रतियोगिताएं तीन वर्गों बाल वर्ग, किशोर वर्ग और तरुण वर्ग में आयोजित की जाएंगी। विज्ञान मेले में इस बार सभी वर्गों में प्रदर्श, प्रश्नमंच, प्रयोग और पत्रवाचन की प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। विज्ञान मेले में पूरे देश से लगभग 400 विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे और 200 संरक्षक आचार्य व 108 निर्णायक मौजूद रहेंगे। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान है जो अपने मातृ संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रेरणा से संचालित है। विद्या भारती के अंतर्गत देश में करीब 23 हजार विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है।

विद्या भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. रविन्द्र कान्हरे जी ने बताया कि मेले का उ?द्घाटन 13 नवम्बर को सायं 4.30 बजे होगा। इसके बाद 14 नवम्बर को सांस्कृतिक कार्यक्रम सायं 5.30 बजे, 15 नवम्बर को विज्ञान वार्ता सायं 5.00 बजे होगी।
विज्ञान वार्ता में देश के प्रमुख वैज्ञानिक प्रतिभागी विद्यार्थियों से वार्तालाप करेंगे। इसके बाद अगले दिन 16 नवम्बर को विज्ञान मेले का समापन प्रातः 10 बजे होगा।

विज्ञान मेले में प्रमुख रूप से माननीय कृष्ण गोपाल जी सह सरकार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बृजेश पाठक जी उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश, डा. रविन्द्र कान्हरे जी राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्या भारती, गोविन्द चन्द्र महन्त जी अखिल भारतीय संगठन मंत्री विद्या भारती, श्री डोमेश्वर साहू जी, क्षेत्र संगठन मंत्री विद्या भारती पश्चिम उत्तर प्रदेश, श्री प्रदीप गुप्ता जी, प्रान्त संगठन मंत्री विद्या भारती मेरठ, डा. सोमेन्द्र तोमर जी ऊर्जा राज्य मंत्री, अश्वनी गुप्ता जी उद्योगपति, वरुण अग्रवाल जी एमडी एडिको आदि उपस्थित रहेंगे।

Share.

About Author

Leave A Reply