मेरठ 13 जनवरी (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। राष्ट्रीय जाट महासभा भारत की बैठक रोहटा रोड स्थित ग्रांड ओपल रिजॉर्ट पर हुई । बैठक में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सरोहा ने कहा कि आज जाट समाज सामाजिक, राजनैतिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर हुआ है। केंद्रीय सेवा में जाट आरक्षण समाज की आवश्यकता है, जो वर्तमान सरकार की कमजोर पैरवी के कारण कोर्ट में निरस्त हुआ । उन्होंने राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के पदाधिकारी सांसद-विधायकों से इस मांग को संसद और विधानसभाओं उठाए जाने की मांग करेंगे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह नीलकंठ ने आगामी 25 जनवरी को जाट आरक्षण आंदोलन में सजा काट रहे हरियाणा के युवाओं के साथ अमानवीय व्यवहार के खिलाफ रोहतक पहुंचने का आह्वान किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
राष्ट्रीय जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सरोहा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जाट समाज सामाजिक, राजनैतिक और आर्थिक रूप से कमजोर हुआ है। उन्होंने केंद्र सरकार में जाट आरक्षण को समाज की आवश्यकता बताया, जो वर्तमान सरकार की नीतियों के कारण कोर्ट में निरस्त हो गया था।
महासभा के पदाधिकारियों ने घोषणा की कि वे जाट समाज के सांसदों और विधायकों से मिलकर इस आरक्षण की मांग को संसद और विधानसभाओं में उठाने का प्रयास करेंगे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह नीलकंठ ने 25 जनवरी को सभी से रोहतक पहुंचने का आह्वान किया। यह आह्वान जाट आरक्षण आंदोलन में सजा पाए हरियाणा के युवाओं के साथ हुए श्अमानवीय व्यवहारश् के खिलाफ था।
नई कार्यकारिणी में गजेंद्र सिंह नीलकंठ को राष्ट्रीय प्रभारी संगठन एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा कुलदीप सांगवान को राष्ट्रीय महासचिव संगठन बनाया गया। इनके अलावा अजयपाल प्रमुख, मान सिंह मलिक, दरबारा सिंह, राजेंद्र औलख, सुखजंत सिंह, देवेंद्र सिंह सरोहा, आनंद सिंह व धर्मपाल सिंह प्रमुख को महासचिव बनाया गया। साथ ही, संजीव शेखर को कोषाध्यक्ष त सुभाश खैरवा, मनोज राठी, जसवीर निहारसा, अमरसिंह पचेरा, उदयवीर सिंह चहल, ललित चौध्री, मदनपाल दांतल तथा रिसा नैन को राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया।
राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने गजेंद्र सिंह
Share.
