मेरठ 12 फरवरी (प्र)। मेरठ में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अविनाश पांडेय ने विभिन्न थानों और चौकियों पर तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे 21 पुलिसकर्मियों को बदलकर व्यवस्था में नई सक्रियता लाने का प्रयास किया गया है।
इस फेरबदल के तहत, साइबर क्राइम थाने के इंस्पेक्टर विष्णु कौशिक को वीआईपी सेल का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा मवाना बस स्टैंड चौकी प्रभारी मनोज कुमार को कोतवाली की बनियापाडा चौकी, यहां तैनात प्रशांत मिश्रा को मवाना बस स्टैंड चौकी प्रभारी बनाया है। बहसूमा थाने के एसएसआई मौ. उवैश को भावनपुर थाने का एसएसआई बनाया। सरधना की भामौरी चौकी प्रभारी नादान सिंह को थाना मवाना, खरखौदा थाने की चौकी धीरखेडा के प्रभारी राम शुभंग यादव को रामराज चौकी, महाराज सिंह को टीपीनगर मंडी चौकी से सरूरपुर खिवाई चौकी, रामराज चौकी प्रभारी जगतपाल सिंह को पुलिस लाइन, आलोक कुमार जानी थाने से सरधना के भामौरी चौकी, गौरव तिवारी को सरूरपुर की खिवाई चौकी से रोहटा चौकी, विपिन कुमार को सरधना थाने से चौकी नानू पुल, सुखराज सिंह को रोहटा चौकी से थाना सरधना, हरिओम गौतम को पुलिस लाइन से खरखौदा की धीरखेड़ा चौकी, अरूण भाटी को थाना जानी से टीपीनगर की चौकी मंडी स्थानांतरित किया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ये तबादले नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा हैं। इनका मुख्य उद्देश्य कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना तथा पुलिसिंग के कामकाज में दक्षता लाना है। नव-नियुक्त अधिकारी जल्द ही अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।

