Monday, September 16

मेरठ कालेज की प्रबंधन समिति के नवनिर्वाचित सदस्य रवि कुमार बिश्नोई द्वारा अध्यक्ष व सचिव को दिया गया 13 सूत्रीय सुझाव पत्र

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 02 सितंबर (प्र)। गत 1 सितंबर को मेरठ कालेज की प्रबंधन कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारी व सदस्यों के निर्वाचन की चुनाव अधिकारी कालेज के प्रधानाचार्य युद्धवीर सिंह द्वारा की गई घोषणा के बाद अध्यक्ष डा0 ओम प्रकाश अग्रवाल एवं सचिव विवेक गर्ग को निर्वाचित सदस्य रवि कुमार बिश्नोई द्वारा एक 13 सूत्रीय सुझाव पत्र दिया गया। जो इस प्रकार है।

रवि कुमार बिश्नोई                                                                                 दिनांकः- 01.09.2024
सदस्य प्रबंधन कार्य कारिणी मेरठ कालेज                                       मोबाईल नं0- 9410278545/8859998884

सेवा में, अध्यक्ष/ सचिव
महोदय, पूर्व एमएलसी डा0 सरोजनी अग्रवाल व अजय अग्रवाल जी के प्रयासों तथा अध्यक्ष आप और नवनिर्वाचित सचिव साहब के सहयोग से मुझे प्रबंधन समिति का सदस्य बनने का अवसर प्राप्त हुआ जिसके लिए मैं आपका आभारी हूं। तथा कालेज हित में आपका सम्मान बढ़े और मेरठ कालेज प्रबंधन समिति का नाम एवं कालेज के गौरव में हो बढ़ोत्तरी इस हेतु मेरे यह कुछ सुझाव है।
1. मेरठ कालेज की प्रबंधन समिति की गरिमा को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन समिति का नाम कार्य परिषद किया जाए।
2. प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों में कोषाध्यक्ष अथवा वित्त सचिव का पद भी बनाया जाए।
3. सदस्यता खोली जाए और जो लोग संविधान के अनुसार मानक पर सही उतरते हो उन्हें सदस्य बनाया जाए।
4. एसएसपी निवास के सामने कालेज कंपाउड में स्थित महिला छात्रावास खोलने और उसमें सुधार आदि की व्यवस्था हो।
5. कम से कम 7 सदस्य महिला कार्यकारिणी में ली जाए।
6. छात्रों के लिए बने हॉस्टल सही कराकर उन्हें पुनः पात्र छात्रों को आवंटित किया जाए।
7. सभी अधिकारियों शिक्षकों कर्मचारियों सहित संविदा ठेके पर अगर कुछ कर्मचारी काम कर रहे है तो उन्हें नियमानुसार सभी सुविधाऐं उपलब्ध कराने और उनके हितों के लिए जो भी संभव हो वो किया जाए।
8. प्रबंधन समिति में सात सदस्य कार्यकारिणी में मनोनीत किये जाए।
9. जो सदस्य नहीं रहे उनके वारिसों को कालेज की सदस्यता दी जाए।
10. कालेज की आमदनी बढ़ाई जाए।
11. कालेज के विकास प्रगति की घोषणा व जानकारी प्रधानाचार्य के साथ अध्यक्ष और सचिव दे मीडिया को।
12.महिला कर्मचारी से समय से ज्यादा और अवकाश में ना लिया जाए काम चाहे वो अस्थाई हो या ठेके अथवा संविदा पर।
13. सभी सदस्यों को बुलाकर साल में एक जनरल हाउस आयोजित हो।

पताः- 315 जी शीलकुंज रूड़की रोड़ मेरठ।
फोटों में सुझाव पत्र देते रवि कुमार बिश्नोई

Share.

About Author

Leave A Reply