Saturday, July 27

होंडा शोरूम और कैलाश डेयरी पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण गिराया

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 12 जनवरी (प्र)। परतापुर क्षेत्र में निर्माणाधीन होंडा शोरूम पर मेरठ विकास प्राधिकरण की टीम ने गुरुवार को बुलडोजर चला दिया। गुरुवार की सुबह मेडा इंजीनियरों की टीम दल-बल के साथ पहुंची तथा निर्माणाधीन शोरूम पर बुलडोजर चलाकर तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान हलका विरोध भी हुआ, लेकिन मेडा इंजीनियरों की तरफ से तोड़फोड़ जारी रखी। प्रवर्तन जोन प्रभारी अर्पित यादव ने बताया कि मेडा ने अवैध निर्माण के दौरान पहले नोटिस भेजा, फिर सील की कार्रवाई भी की थी। इसके बावजूद निर्माणकर्ता ने अवैध निर्माण जारी रखा। इसकी पुलिस में भी तहरीर दी गई थी। इसके बाद गुरुवार को टीम ध्वस्तीकरण करने के लिए पहुंची। वहीं मेडा की टीम ने गगोल रोड पर कैलाश डेयरी पर अवैध रूप से किए रहे निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

होंडा शोरूम की अवैध तरीके से बिल्डिंग का यहां निर्माण किया गया था। होंडा शोरूम पर कुछ जगह पर अवैध बिल्डिंग बनी थी। जैसे ही यहां बुलडोजर पहुंचा तो होंडा शोरूम के कर्मचारियों और मैनेजर के हाथ पैर फूल गए अफरातफरी का माहौल बन गया। होंडा शोरूम के मैनेजर व मेडा इंजीनियरों के बीच बातचीत भी हुई, जिसके बाद टीम ने तब तक काफी तोड़फोड़ कर दी थी। होंडा के मैनेजर नीरज बंसल ने बार-बार आग्रह किया, जिसके बाद मेडा इंजीनियरों ने बुलडोजर रोक दिया। एक तरह से कम तोड़फोड़ की। लोगों का आरोप था कि मेडा इंजीनियरों की मिलीभगत से ही अवैध निर्माण होता हैं। शिकायत के बाद ही खानापूर्ति करने के लिए मेडा के इंजीनियर कार्रवाई करते हैं। जिस शोरूम पर तोड़फोड़ की कार्रवाई हुई हैं, ये थाना परतापुर क्षेत्र में है होंडा का शोरूम संचालित हैं।

वहीं मेडा की टीम ने गगोल रोड पर कैलाश डेयरी पर बुलडोजर चलाया। यहां अवैध रूप से किए रहे निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। तीन दुकानों और 500 वर्ग मीटर में किए गए अवैध निर्माण को भी जमींदोज किया गया। प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन अर्पित यादव ने बताया कि गोल रोड पर कमल कंसल द्वारा कैलाश डेयरी पर 600 वर्ग मीटर में अनाधिकृत रूप से किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। बिना तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण किया जा रहा था। कई बार नोटिस के बावजूद कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, जबकि लगातार अवैध निर्माण की शिकायतें आ रही थीं। वहीं, बताया जा रहा है कि कैलाश डेयरी की ओर से प्लांट लगाया गया है। इसी अभियान के तहत गांव काशी में गगोल रोड पर कासिम द्वारा 10 हजार वर्ग मीटर और परवेज द्वारा गगोल रोड पर 150 वर्ग गज में अनधिकृत निर्माण को जमींदोज कर दिया गया। राजीव सिंह व विवेक तेवतिया द्वारा दिल्ली रोड पर कार शोरूम के सामने अवैध रूप से बनाई गई तीन दुकानें ध्वस्त की गई। बेबी पाल द्वारा मित्र लोक कॉलोनी में 500 वर्ग मीटर में किए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया।

Share.

About Author

Leave A Reply