मेरठ 09 जून (प्र)। शहर में सड़कों पर विपरीत दिशा में वाहन दौड़ रहे है। रविवार को विपरीत दिशा में चलने वाले 22 वाहन स्वामियों का चालान किया गया, जबकि 59 को चेतावनी देकर लौटा दिया गया, जबकि विपरीत दिशा में वाहन दौड़ाकर दूसरों के साथ खुद की भी जान जोखिम में डाल रहे हैं। लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को सरधना फ्लाईओवर पर उलटी चाल आपका काल अभियान चलाया गया। इसी के तहत फ्लाईओवर के नीचे विपरीत दिशा में चलने वाले वाहनों को रोका गया। शनिवार को जिन वाहन चालकों को चेतावनी दी गई थी। रविवार को फिर उलटी दिशा में चलने पर उनका चालान कर दिया गया है।
संस्था पहल एक प्रयास के अध्यक्ष डा. विश्वजीत बैंबी व अन्य पदाधिकारियों ने वाहन चालकों बताया कि उलटी चाल को बदलिए… यातायात नियमों का पालन कीजिए । खुद सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें। वहीं, यातायात पुलिस ने इस दौरान सख्ती का भी परिचय दिया। साथ ही फ्लाइओवर के नीचे ड्यूटी करने वाले यातायात पुलिसकर्मियों को आदेश दिया गया कि प्रत्येक दिन उलटी चाल चलने वाले वाहनों को रोका जाएगा, जो वाहन कंकरखेड़ा के दिल्ली – दून हाईवे पर सरधना फ्लाईओवर के नीचे विपरीत दिशा में दौड़ते है। रविवार को यहां सुबह 10 बजे अभियान की शुरुआत की गई, जो करीब एक घंटे तक चला। इसके बाद शाम छह से सात बजे तक विपरीत दिशा में दौड़ने वाले वाहनों को रोका गया। अभियान में यातायात पुलिस के टीआइ और टीएसआइ मौजूद रहे।
आज कुटी तिराहा शास्त्रीनगर बी – ब्लाक में चलेगा अभियान
शास्त्रीनगर के बी ब्लाक स्थित कुटी तिराहे पर सोमवार को अभियान चलाकर उलटी दिशा से जाने वाले वाहनों को रोका जाएगा। सुबह 10 बजे से 11 बजे तक और शाम छह बजे से सात बजे तक अभियान चलाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक यातायात और अन्य पुलिसकर्मी विपरीत दिशा में चलने वाले वाहनों को रोकेंगे। साथ ही चालान भी करेंगे।