Wednesday, October 15

मेरठ में छह को ओलावृष्टि बारिश के आसार

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 03 अक्टूबर (प्र)। विजयदशमी के अवसर पर मौसम ने फिर पलटी मार दी। दिन में बादल छाए और शाम को बारिश ने दस्तक दी। मेरठ के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश हुई जबकि कुछ जगह केवल बौछारें गिरी। वेस्ट यूपी में बारिश का यह दौर सात अक्तूबर तक जारी रहने के आसार हैं।

जल्द ही पहाड़ों पर सशक्त पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देने जा रहा है और इसके साथ अरब सागर से नम हवाएं मिलेंगी। दोनों मौसमी तंत्र से उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में पांच से सात अक्तूबर तक ओलावृष्टि एवं मध्यम से भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने के आसार हैं। छह अक्तूबर को बारिश-ओलवृाष्टि गतिविधियां चरम पर होंगी।

मौसम विभाग के अनुसार अगले हफ्ते तक के मध्य तक बारिश एवं ओलावृष्टि की गतिविधियां उत्तर भारत को भिगोती रहेंगी। मेरठ का एक्यूआई 159 दर्ज हुआ। यह मध्यम श्रेणी में है, लेकिन देश में इस तरह पर हवा की गुणवत्ता में मेरठ दूसरे नंबर पर रहा। रोहतक का एक्यूआई सर्वाधिक है।

मेरठ में आज (शुक्रवार) न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। मेरठ में दिन के दौरान तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि रात में यह 24.1 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की उम्मीद है।

मेरठ में हवा की गति 13.7 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई है। साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार को तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस, रविवार को 28.4 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को 21.9 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 21.9 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 22.9 डिग्री सेल्सियस और गुरुवार को 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सूरज सुबह करीब 06:13 AM बजे उदय होगा और शाम को 06:03 PM बजे अस्त होगा।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले चार दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा और तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। पूर्वी यूपी में 2 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। कुछ जगहों पर हल्की तो कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने के साथ-साथ ओले भी गिर सकते हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 6 अक्टूबर से 8 अक्टूबर के बीच बहुत भारी बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

वहीं मौसम विभाग ने 6 अक्टूबर तक प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में हल्की से बहुत भारी बारिश और कुछ स्थानों पर ओले गिरने की संभावना जताई है। इनमें मुख्य रूप से गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, मऊ, बलिया, आजमगढ़, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी और सुल्तानपुर शामिल हैं।

Share.

About Author

Leave A Reply